September 02, 2009

भारतीय लड़कियों की यह कैसी समझ?

देश, धर्म और समाज विरोधी कार्य करते हुए जरा भी नहीं हिचकतीं..!!


दोस्तों, सबसे पहले आप लोगों से एक खबर शेयर करना चाहूँगा, उसके बाद ही बात आगे बढ़ सकेगी..।
आज एक खबर पढ़ी... आप भी पढ़िए...खबर का शीर्षक था
केरल में लड़कियों को बना रहे जिहादी, हाईकोर्ट के सामने आए मामले के बाद पुलिस समेत सब सकते में
तिरुअंनतपुरम। केरल में जिहादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज में पढ़ने वाली युवतियों को प्रेमजाल में फँसाकर उन्हें अपने आतंकी संगठनों से जोड़ रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।
यूँ आया मामला सामने
खुफिया सूत्रों के कान तब खड़े हो गए जब एमबीए में पढ़ने वाली दो लड़कियों के पिता ने केरल हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। दोनों ही लड़कियाँ पतनमथिट्टा जिले के सेंट जॉन कॉलेज हॉस्टल में रहती थीं। यहीं इनकी मुलाकात एक कॉलेज सीनियर मुस्लिम युवक से हुई। इनमें आपस में नजदीकियाँ बढ़ गईं लेकिन लड़के को अनुशासनहीनता के आरोप में कुछ साल पहले कॉलेज से निकाल दिया गया था।
इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य श्रीकुमारन नायर ने बताया कि सस्पेंड होने के बावजूद वह दोनों लड़कियों समेत चार जूनियर लड़कियों के संपर्क में रहा और सबसे प्यार का नाटक करता रहा। इसके बाद वह इनमें से दो लड़कियों को अपने आतंकी संगठन में शामिल करने में सफल रहा। अब अपनी बेटियों की कोई खबर ना पाकर परिजनों ने केरल हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी। इसके बाद दोनों लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया। जब लड़कियाँ कोर्ट में पेश हुईं तो उन्होंने जो कहानियाँ बयाँ की वह पुलिस और प्रशासन को हिला देने के लिए काफी था। उन्हें इस दौरान लड़के ने जिहादी वीडियो दिखाया और अपने आतंकी काम में शामिल कर लिया। पूरे घटनाक्रम के चिंतित हाईकोर्ट ने पुलिस को जाँच का आदेश दिया है।
( दोस्तों, ये दोनों लड़कियाँ ईसाई थीं। उल्लेखनीय है कि दुनिया में इस समय अमेरिका और एलाइज जो युद्ध अफगानिस्तान और इराक में लड़ रहे हैं उस युद्ध को ईसाई बनाम इस्लाम के रूप में ही देखा जा रहा है)

... अब जरा एक दूसरी खबर के ऊपर भी नजर डालिए...

अभी कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के सभी अखबारों में एक खबर छपी। वह यह कि डबरा से एक नाबालिग लड़की (उम्र 17 साल) अपने घर से भाग गई है। वह एक संपन्न जैन परिवार से थी और अपने साथ साढ़े नौ किलो सोना (कीमत लगभग एक करोड़ रुपए) और एक लाख रुपए नकद भी लेकर भागी थी। इसे एक जावेद नामक युवक भगाकर ले गया था जिसके कंप्यूटर सेंटर पर यह पढ़ने जाया करती थी। चूँकी लड़की का परिवार संपन्न और रसूख वाला था इसलिए शिवपुरी और ग्वालियर पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी की और ट्रेन चलने के थोड़ी ही देर बाद लड़के को उक्त घेराबंदी की खबर लगी और वह लड़की को ट्रेन में छोड़कर ही भाग गया। भोपाल में लड़की महिला आयोग के समक्ष इस्माइल कुरैशी नामक एक वकील के साथ पेश हुई(यानी उस वाहियात लड़के की पूरी तैयारी थी लड़की के साथ तुरत-फुरत शादी करने की और वकील इसलिए ही तैनात करवाया गया था, क्या पता ये लड़का भी इस लड़की को एक करोड़ रुपए के साथ-साथ किसी गैर कानूनी काम में इस्तेमाल करता। बहरहाल, लड़की ने आयोग में बताया कि उसके घरवाले उसे बहुत मारते हैं जिस वजह से उसे जान का खतरा है और वह प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद भोपाल पहुँची ग्वालियर पुलिस ने आयोग के समक्ष पूरा मामला खोला और लड़की की कीमती कपड़ों में खिंचावाई गईं कई फोटो पेश कीं और बताया कि लड़की जो चाहती थी उसे घर से वो मिलता था और यह पट्टी लड़के द्वारा पढ़ाई हुई है। इसके बाद महिला आयोग की शीर्ष सदस्यों ने लड़की की कई चरणों में सफल काउंसलिंग की और लड़की को समझाया कि जो प्रेम करता है वो ना घर छुड़वाता है, ना चोरी करवाता है और ना बीच में छोड़कर भागता है। कुल मिलाकर लड़की को वापस उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया क्योंकि वो नाबालिग थी और सोना फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में ही है। लड़की के पिता स्वर्ण आभूषणों का काम करते हैं और काफी संपन्न हैं।
(उल्लेखनीय है कि लड़की जैन परिवार से थी जो किसी और धर्म को तो छोड़िए हिन्दूओं तक से अपनी लड़कियों की शादियाँ नहीं करते और सिर्फ जैन परिवार में ही कन्याएँ ब्याही जाती हैं)
इसके अलावा कुछ दिन पहले कुछ इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनलों ने कुछ आतंकी मुस्लिम युवकों के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसमें बताया गया था कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट आरकुट का सराहा लेकर कुछ युवतियों (जाहिर है हिन्दू) को अपने फर्जी हिन्दू नाम रखकर फँसाया था और उनको भी अपनी जिहादी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश की थी जिसमें कुछ मामलों में वे सफल भी हो गए थे।

दोस्तों, यहाँ से मैं अपनी बात शुरू करता हूँ..........चूँकी उक्त सभी घटनाएँ पिछले कुछ दिनों में ही हुई हैं इसलिए इनपर बात की जा सकती है। सबसे अहम यह कि क्या हम अभी तक अपने घर की लड़कियों को ये संस्कार नहीं दे पाएँ हैं कि प्यार क्या होता है, उसे कैसे ढूँढा जाए और किस पर यकीन किया जाए और किस पर नहीं.....और यह भी कि कौन से धर्म के लोगों को कौन से धर्म के लोगों से प्यार करना सीखना चाहिए क्योंकि शादी ब्याह सिर्फ रिश्ता बनाने के लिए या सिर्फ दिल-विल का खेल नहीं बल्कि पूरे समाज निर्माण के लिए होते हैं। ये कौन सी आग है जो ये लड़कियाँ इतने विपरित कदम उठा लेती हैं, बिना ये सोचे कि इससे हमारे अभिभावकों की समाज में इज्जत खत्म हो जाएगी, उनकी नाक कट जाएगी, उनका जीना मुहाल हो जाएगा। जिसने पाल-पोसकर इतना बड़ा किया उनके खिलाफ ये कैसी बयानबाजी, वो भी एक ऐसे लड़के के कहने पर जो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना चाहता है। नहीं तो कौन सा प्रेमी अपनी प्रेमिका को एक करोड़ रुपए का सोना लेकर भागने की सलाह देता। वाकई बड़ी हिम्मत का काम है, उन्हें पता है ना कि इस देश में कुछ नहीं बिगड़ने वाला। यही पाकिस्तान होता तो उसे वहाँ पचास टुकड़ों में काटकर फैंक दिया जा। गैरत के नाम पर पाकिस्तान में कत्ल को जायज माना जाता है और उसकी सजा नाममात्र की है, सिर्फ दो वर्ष....। अरब में तो ऐसे लड़के-लड़की की सजा क्या होती है ये आप और हम लोग बचपन से ही जानते हैं।

पहले वाली खबर में एक लड़के के चक्कर में चार-पाँच लड़कियाँ फँसी हुई थीं। अरे, ऐसी भी क्या दीवानगी, क्या इस देश में शरीफ लड़कों की कमी हो गई है जो आतंकवादी को चुना। ऐसा कैसा प्रेम जो तुम्हें भी डुबा रहा है, देश भी डुबा रहा है और धर्म भी डुबा रहा है। क्या उन्हें नहीं पता कि इस्लाम में महिलाओं के साथ कैसा सुलूक होता है? उक्त दोनों ही मामलों में ईसाई और हिन्दू (जैन) लड़कियों के उदाहरण हैं। सिर्फ यदूही नहीं हैं। जबकि इस्लाम में ईसाई, हिन्दू और यहूदी तीनों को ही दुश्मन माना जा रहा है। तो फिर क्या कारण है कि भगाने के लिए सिर्फ विपरीत धर्म की लड़कियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इसपर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है हम सबको यह बात पता है। जैसा कि कश्मीर में हुआ जहाँ कश्मीरी पंडितों (पुरुषों) को तो चुन-चुनकर मारा गया जबकि उनकी लड़कियों को भगाया गया, उनके साथ बलात्कार किया गया, उनसे शादियाँ की गईं और अपने धर्म में मिलाया गया ताकि वे उनकी वंशवद्धि और धर्मवृद्धि के काम आएँ। ऐसा भी नहीं है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो रहा है। पूरे विश्व में ऐसा चल रहा है। इसकी बानगी तो लेख में लिखी जा सकती है लेकिन सबकुछ नहीं लिखा जा सकता इसलिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें। बहुसंस्कृति की कीमत चुकातीं ब्रिटिश महिलाएँ
और हाँ भारत की लड़कियों को तो यह जरूर पढ़ना चाहिए।

आपका ही सचिन...।

September 01, 2009

क्या चीन भारत पर हमला करेगा? (भाग-2)

उसकी तैयारी देखकर तो ऐसा ही लगता है


दोस्तों, मेरी पिछली पोस्ट में आपने चीन से संबंधित भारत की चिंताओं पर मेरे विचार पढ़े थे। पिछली पोस्ट को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें क्या चीन भारत पर हमला करेगा? (भाग-1)


अब बात आगे बढ़ाई जा सकती है...
जैसा कि आप जानते हैं कि सामरिक विशेषज्ञ किसी भी बात को बस यूँ ही नहीं कह देते। बल्कि कहें कि कोई भी विशेषज्ञ या शास्त्री (मसलन अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, मानवशास्त्री) भी झूठ क्यों बोलेगा। उसका अध्ययन जो इजाजत देगा वही वो भी बोलेगा। तो भरत कपूर के दावे को बस यूँ ही खारिज नहीं किया जा सकता। दूसरी बात, आपने मुंबई हमले के बाद ग्लोबल इंटेलीजेंस एजेंसी स्ट्रेटफोर की वो रिपोर्ट भी पढ़ी होगी जिसमें उसने कहा था कि इस हमले के बाद भारत को अपनी शक्ति दिखानी ही होगी और अपने को साबित करने के लिए भारत पाकिस्तान में कुछ चुनिंदा ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि एजेंसी का यह दावा खाली गया क्योंकि हमने कुछ नहीं किया, चुप बैठे रहे और पाकिस्तान को डोजिएर (सुबूतों से भरे सूटकेस) देते रहे जिन्हें वह रद्दी की टोकरी में फैंकता रहा। बाद में सामरिक विशेषज्ञों ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम था इसलिए भारत चुप बैठा रहा क्योंकि क्षेत्र में परमाणु युद्ध छिड़ सकता था इसलिए शक्तिशाली देशों ने भारत पर हमला ना करने का जबरदस्त दबाव बनाया था। यह बात भारत के एक पूर्व थल सेना प्रमुख ने भी कही थी।

आज ही रूस के एक नामचीन प्रोफेसर ने कहा है कि 2020 तक अमेरिका भी ढह जाएगा। रूस के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर आईगोर पानारिन ने यह बात काफी शोध के बात कही है। उन्होंने इसके पीछे का कारण अमेरिका की फिलहाल खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बराक प्रशासन के फेल्योर को बताया है। वैसे इस बात के लिए हर अमेरिकी उन्हें झक्की ही कहेगा लेकिन इतिहास गवाह है कि रूस के टूटने से पहले भी कोई वो सब नहीं सोचता था। इस खबर को आप यहाँ पढ़ सकते हैं 2020 तक ढह जाएगा अमेरिका: रूसी प्रोफेसर
रूस बिखर जाएगा यह सिर्फ कोई अर्थशास्त्री ही सोच सकता था क्योंकि अर्थव्यवस्था चरमराने के कारण ही रूस ने अलग हुए मुस्लिम राष्ट्रों पर से अपना नियंत्रण ढीला किया और उन्हें रूसी संघ में साथ रखने से मना कर दिया। आज उसी बात को लेकर हाफिज सईद जैसे आतंकी संगठनों के सरगना यह कहते फिरते हैं कि भारत को भी रूस की तरह से तोड़ना उनका एकमात्र मकसद है औऱ यह पूरा हो जाएगा क्योंकि रूस के लिए भी लोग असंभव शब्द का इस्तेमाल करते थे लेकिन हमने वो कर दिखाया।
दोस्तों, आप लोग सोच रहे होंगे कि इतनी देर की बात में भी अभी तक चीन का जिक्र क्यों नहीं आया, तो मैं आपको याद दिलाना चाहूँगा कि यह सब बातें एक दूसरे से इंटरलिंक हैं। इस बात को पुख्ता करते हुए चीन के एक सामरिक विशेषज्ञ ने हाल ही में कह दिया था कि भारत को 20-30 टुकड़ों में तोड़ देना चाहिए। तो क्या इस्लामिक आतंकी संगठन, हाफिज सईद जैसे आतंकी सरगना और चीन की टोन (बातचीत का ढंग) एक जैसा नहीं है। दूसरा यह कि अमेरिका के लिए कहा जाता है कि जब भी उसकी अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती है वह युद्ध करता है। क्या ऐसा चीन नहीं कर सकता जबकि उसके प्रोडक्ट (जिनकी क्वालिटी बेहद ही खराब होती है) को पूरी दुनिया में बैन किया जा रहा है। चीन और पाकिस्तान की मंशा एक जैसी है। दोनों रूस को अपना दुश्मन मानते थे और उसके टूटने पर दोनों ही खुशियाँ मनाते हैं और उसी उदाहरण को भारत जैसे देश के साथ दोहराने का ख्वाब देखते हैं।

चीन बहुत तेज है। वो अरुणाचल प्रदेश पर इसलिए नजर गड़ाए रहता है क्योंकि वहाँ से भारत के उस हिस्से तक आसानी से पहुँचा जा सकता है जहाँ से नॉर्थ-ईस्ट के सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले राज्य अलग होते हैं। उस हिस्से को चिकन नेक या बॉटल नेक (चूजे या बॉटल की गर्दन) कहा जाता है। वहाँ से वो सातों राज्य शेष भारत से अलग होते हैं। वहाँ से हमला कर वो भारत के सात राज्यों को तो एक ही झटके में अलग कर सकता है जैसे भारत ने पाकिस्तान से अलग बने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) को 1971 में एक ही झटके से अलग कर दिया था। भारत ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश और तेजपुर (असम) में सुखोई और अपनी टैंक स्क्वेड्रन की तैनाती की है। वो इसी संभावित हमले से निपटने के लिए है। चीन उत्तर पूर्व में हमारी गर्दन दबोचने के प्रयास में है और नक्सलवाद से जूझ रहे उन इलाकों में उसकी मंशा पूरी करने में बांग्लादेश भी उसका साथ दे सकता है। (वो बीएसएफ जवान की डंडे पर लटकी हुई लाश वाली तस्वीर तो याद है ना आपको जो टाइम्स आफ इंडिया में प्रथम पेज पर छपी थी और जिसने हमारे साथ-साथ भारत सरकार की भी नींद उड़ाकर रख दी थी, टुच्चे बांग्लादेशियों के दुस्साहस पर)

दूसरे, मैंने ऊपर कहा था कि अमेरिका जब भी अर्थ संकट में फँसता है तो वह युद्ध करता है। ये इस तरह से समझा जा सकता है कि अमेरिका दुनिया को एक तो यह याद दिलाता रहता है कि तुम लोग भी युद्ध में फँस सकते हो इसलिए तैयार रहो। सनद रहे कि अमेरिका की जीडीपी का सबसे बड़ा हिस्सा उसके हथियार बेचने से आता है। आईटी-वाईटी सब गईं किनारे...। जिस अमेरिकी हारपून मिसाइल की पाकिस्तान को लेकर आजकल चर्चा चल रही है वो एक जरा सी मिसाइल 70 लाख अमेरिकी डॉलर में आती है। ऐसी 165 मिसाइलों की खेप पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदी थीं। ऐसे लाखों उपकरण वो हर वर्ष विकासशील और विकसित देशों को बेच देता है। उसके सबसे बड़े खरीदारों में सऊदी अरब भी शामिल है। कुल मिलाकर अमेरिका दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर है, उसके बाद रूस का और फिर चीन का नंबर आता है। लेकिन चीन बहुत जल्दी रूस को इसमें पीछे छोड़ देगा क्योंकि रूसी हथियारों की अब वो इज्जत नहीं रही जो शीत युद्ध के समय थी। इसलिए चीन अमेरिकी स्टाइल में चलते हुए सभी इस्लामिक देशों को हथियार सप्लाई करता है और युद्ध का महौल बनाए रखता है। जब भी भारत की ओर से चीन के व्यापार के खिलाफ कोई स्टेटमेंट जारी होता है चीन तुरंत सीमा विवाद को हवा देता है और कूटनीतिक सफलता पाते हुए भारत को पीछे हटने पर मजबूर कर देता है।
चीन हमेशा कुछ दूसरी ही बात समझता है। वो सोचता है कि अमेरिका उसे कुछ देशों के बीच कस रहा है जिन्हें वो कैंकड़े का पंजा कहता है। चीन का तर्क है कि जापान, भारत, ताइवान, दक्षिण कोरिया से वह घिरा हुआ है और आस्ट्रेलिया को भी अमेरिका उसके खिलाफ इस्तेमाल करता है। ऐसे में उसका सतर्क रहना जरूरी है जबकि चीन अगर थोड़ी समझदारी दिखाए तो सामरिक विशेषज्ञों के अनुसार अगर भारत, चीन और रूस मिल जाएँ तो अमेरिका का वर्चस्व दुनिया से खत्म कर सकते हैं। लेकिन हमारा स्वाभाविक शत्रु चीन यह बात कभी नहीं समझेगा और वही करेगा जिसे वह सही मानता है।

भारत के पास ज्यादातर हथियार रूस से खरीदे हुए हैं, अब वो अमेरिका और इसराइल के हथियार खरीद रहा है लेकिन चीन खुद ही हथियार बनाता है और उन्हें विकसित कर अन्य देशों को भी बेचता है। यहाँ सनद रहे कि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है, हथियारों के मामले में चीन आत्मनिर्भर है और भारत पर भारी पड़ता है। अमेरिकी स्टाइल में वो अपने दुश्मन (फिलहाल नंबर एक पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर भारत आता है) को शत्रुओं से घिरा रखना चाहता है लेकिन अमेरिका उससे काफी दूर है इसलिए फिलहाल उसका कांस्ट्रेशन भारत पर ही है। अमेरिका के लिए तो उसने आईसीबीएम (इंटर कॉन्टिनेंटल बैलियास्टिक मिसाइल) बना रखी हैं जो किसी भी महाद्वीप के किसी भी देश को अपना शिकार बना सकती हैं और वे परमाणु हथियार भी ले जा सकती हैं। ऐसी मिसाइलों की मारक क्षमता 5000 से 12000 किलोमीटर तक होती है। भारत भी अग्नि का अगला स्वरूप आईसीबीएम के रूप में ही बना रहा है।

दोस्तों, चाणक्य ने कहा था कि जिस देश की सीमा आपसे मिलती हो वो आपका स्वाभाविक शत्रु होता है। पूरे विश्व में अमेरिका-कनाडा को छोड़ दिया जाए तो सीमा मिले देशों की दोस्ती की कोई मिसाल नहीं मिलती। कोई ज्यादा तीव्र शत्रु है तो कोई कम तीव्र है। लेकिन शत्रु होना तय है। दुर्भाग्य से हम सभी ओर से शत्रुओं से घिरे हुए हैं। प्रकृति ने हमारी रक्षा के लिए हिंद महासागर और अरब सागर को तीन ओर रखा था और एक ओर हिमालय था लेकिन हमारा सबसे शक्तिशाली शत्रु चीन फिलहाल हमें हिमालय पर चढ़कर ही घूर रहा है।

(मित्रों इस विषय पर आगे जो कुछ मेरे हाथ लगेगा मैं उसे निश्चित ही आप लोगों से शेयर करता रहूँगा)

आपका ही सचिन...।

August 31, 2009

क्या चीन भारत पर हमला करेगा? (भाग-1)

बहुत संजीदगी के साथ बढ़ रहा है भारत की ओर


दोस्तों, आज सुबह आप लोगों ने एक खबर पढ़ी होगी। कि चीन के दो हेलीकॉप्टर लद्दाख में भारत की सीमा में घुस आए। पाँच मिनट तक भारतीय सीमा में मंडराते रहे और कुछ खाने के पैकेट गिराकर चले गए। उन पैकेटों में सूअर का जमा हुआ माँस था। पैकेट एक्सपायरी डेट को पार गए थे यानी खाने लायक नहीं थे। वैसे तो यह घटना कोई बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही है और तीनों भारतीय सेना की संयुक्त कमान के नए अध्यक्ष थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान अक्सर ऐसा हो जाता है क्योंकि भारत-चीन के बीच सीमा का निर्धारण नहीं है। इस घटना से मेरे मन में काफी बातें उठीं। मैंने इस बारे में अपने उन कुछ मित्रों से बात की जो सामरिक पृष्ठभूमि के हैं और जो चीन पर काफी शोध कर रहे हैं। उस बातचीत में ऐसे बहुत से मुद्दे निकले जिन्हें मैं यहाँ आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ। आप लोगों ने भारत के सामरिक विशेषज्ञ भरत वर्मा का नाम तो सुना ही होगा। उन्होंने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि चीन 2012 तक भारत पर हमला कर सकता है। उनके अनुसार यह चीन की कुण्ठा निकालने का भी एक जरिया हो सकता है क्योंकि भारत समेत विश्व के तमाम देश अपने बाजारों में चीनी माल की आवक बंद कर रहे हैं। उन पर बैन लगाया जा रहा है। भरत वर्मा के ये विचार आप यहाँ पढ़ सकते हैं। भारत पर 2012 तक हमला कर सकता है चीन

मित्रों यूँ तो मै चीन का उसके अनुशासन, सैन्य और आर्थिक प्रगति और तेजी से विश्व व्यवस्था में खुद के लिए जगह बनाने का प्रशंसक हूँ। उसने खेलों में भी उल्लेखनीय प्रगति की है और बीजींग ओलंपिक में उसने यह दिखा भी दिया। लेकिन मैं एकमात्र कारण से उससे नफरत करता हूँ और वह यह है कि वह हमारे देश का दुश्मन है और हमारी 90000 वर्ग किलीमीटर भूमि पर उसने अपना अवैध कब्जा जमा रखा है। तो चीन की आगे की प्लानिंग क्या है उसपर मैं बिंदुवार कुछ बातें आपके सामने रख रहा हूँ।

1. आप दुनिया के नक्शे पर भारत की स्थिति देखिए तो पता चलेगा कि हम (भारत) बहुत ही खतरनाक जगह पर पहुँच चुके हैं। हालांकि हम तो अपनी जगह से नहीं हिले हैं लेकिन दुश्मनों ने हमको धीरे-धीरे चारों ओर से घेर लिया है। इतना ही नहीं, वह हमारे घर के अंदर भी पहुँच चुका है। बानगी देखिए...

चीन ने 50 साल पहले शांत और धीर-गंभीर तिब्बत को अचानक हड़प लिया और दुनिया देखती ही रह गई और कुछ नहीं कर पाई। तिब्बत चीन और भारत के बीच रक्षा दीवार था। लेकिन उसको हड़पने के बाद वह सीधे हमारे सिर के ऊपर आ गया। इसके बाद 1962 के भारत-चीन सीमा विवाद (इसे युद्ध समझें) में उसने हमारी 90 हजार वर्ग किमी भूमि हड़प ली। यह युद्ध उसने दो मोर्चों पर लड़ा। एक तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तरांचल से जुड़ा हिस्सा और दूसरी अरुणाचल वाला हिस्सा। उस युद्ध में हम हारे और चीन ने हमारा एक बड़ा हिस्सा हड़प लिया। कैलाश मानसरोवर जैसा तीर्थ हमारे हाथ से निकल गया और उस दिन के बाद से चीन तवांग और अरुणाचल प्रदेश को भी अपना हिस्सा बताने से नहीं चूकता।
चीन ने इतना करने पर अगला कदम कूटनितिक उठाया। उसने पाकिस्तान को हर संभव मदद मुहैया कराई। उसे भारत के खिलाफ ताकतवर बनाया और इस काम में अपने दूसरे सहयोगी उत्तर कोरिया को भी लगा दिया। पाकिस्तान के पास जितनी भी मिसाइलें और परमाणु हथियार हैं वो सब मेड इन चाइना और मेन इन ईस्ट कोरिया ही हैं। चीन ने पाकिस्तान को साधने के बाद नेपाल में माओवादियों के मार्फत अपनी पकड़ बनाई और संसार के एकमात्र घोषित हिन्दू राष्ट्र को माओवादियों का अड्डा बना दिया। इसके बाद उसने बांग्लादेश की ओर रुख किया और वहाँ खूब संसाधन भिजवाए। आतंकियों को भारत के खिलाफ मदद पहुँचाई। और उसे भारत विरोधी कर दिया जबकि बांग्लादेश को भारत ने ही पाकिस्तान के चंगुल से आजाद करवाया था।
चीन ने मालद्वीप को भी साध रखा है और वहाँ की इस्लामिक सरकार को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। वहाँ उसका सैन्य अड्डा भी है और हवाई तथा नौसेना तैनाती भी है।
बर्मा की जुंटा सैन्य सरकार भी चीन की मित्र है क्योंकि दोनों ही राष्ट्र अपने को कम्युनिस्ट कहते हैं। हम सिर्फ अंडमान में इसलिए ही कोई विकास नहीं कर पाते क्योंकि भारत सरकार को पता है कि चीन किसी भी दिन अंडमान को हड़प सकता है।
चीन ने हाल ही में श्रीलंका में भी भारी मात्रा में निवेश किया है और लिट्टे के सफाए के बाद चीन श्रीलंका को पाकिस्तान के करीब लाकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।

दोस्तों, इस पूरी स्टोरी में एक दूसरा पहलू भी है। चीन ने भारत को अंदर से भी कमजोर करना शुरू कर दिया है। भारत के आधे राज्यों में नक्सली समस्या है। इनसे उलझने में हमारे काफी सारे अर्धसैनिक बल लगे रहते हैं। इनमें सीआरपीएफ प्रमुख है जो दशकों से जंगलों में इनके खिलाफ कैंप लगाए पड़ी हुई है। ये नक्सली भी चीन द्वारा प्रायोजित हैं और हम इनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं। इनका खौफ इतना अधिक है कि ये पुलिस के जवानों और कभी-कभी उसके बड़े अधिकारियों को तो चूहे-बिल्ली की तरह मार देते हैं। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर यह जानलेवा हमला कर चुके हैं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र को जान से मार चुके हैं और देश के पहाड़ी इलाकों में अपनी अलग सत्ता चलाते हैं। देश के 27 में से 7 प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व पर इनका कब्जा है और वहाँ सिर्फ इसी कारण प्रतिवर्ष होने वाली वन्यजीवों की गणना नहीं हो पाती।

इस बात से एक बात का और लिंक है जिसका मैं यहाँ उल्लेख कर देना उचित समझता हूँ। भारत के पास अग्नि, पृथ्वी जैसी मिसाइलें हैं। ये परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं और चीन अग्नि की रेंज में आता है। ये मिसाइलें बहुत महंगी होती हैं और कम संख्या में बनाई जाती हैं। आसमानी पहरे या कहें सेटेलाइट की नजर से बचाने के लिए इन्हें हमेशा मोबाइल रखा जाता है। यानी रेलवे के माध्यम से या हैवी आर्मी व्हीकल के माध्यम से यह हमेशा चलती रहती हैं, एक जगह से दूसरी जगह। अगर इन्हें इस तरह से नहीं घुमाया जाए तो ये बड़े पहाड़ी क्षेत्रों में छुपाकर रखी जा सकती हैं। इसका एकमात्र कारण है कि युद्ध के समय सेटेलाइट से ट्रेक होकर चीन या अन्य कोई भी शक्तिशाली देश इनके जखीरे पर हमला कर इन्हें समूल नष्ट कर सकता है। लेकिन यहाँ दिक्कत यह है कि देश के पहाड़ी इलाके धीरे-धीरे नक्सलियों के कब्जे में आते जा रहे हैं। ऐसे में यकीन करना मुश्किल है कि हम पहाड़ों के बीच अपनी बेशकीमती मिसाइलों को सुरक्षित तरीके से छुपा पाएँगे।

2. क्या आपको नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी याद है जिसमें उन्होंने कहा था कि तीसरा विश्वयुद्ध चीन और इस्लामिक देश मिलकर भड़काएँगे। दक्षिण एशिया से शुरुआत होगी और ओरियेंट (उन्होंने भारत का इसी नाम से उल्लेख किया है) सबसे पहले गुलाम बना लिया जाएगा। बाद में अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और फ्रांस मिलकर भारत का साथ देंगे और अंत में विजयी होंगे। भारत भी विजेता बनेगा और बाद में महाशक्ति के तौर पर स्थापित होगा लेकिन सभी मित्र राष्ट्रों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
मैंने आज ही वो खबर भी पढ़ी है जिसमें लिखा है कि भारत पर निशाना साधने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से मिली हारपून मिसाइलों में कुछ परिवर्तन किए हैं और इसमें चीन ने निश्चित तौर से मदद की है। अमेरिका ने मिसाइलों की मूल डिजाइन के साथ छेड़खानी करने के लिए पाकिस्तान को चेताया भी है। दरअसल चीन के साथ पाकिस्तान भी भारत को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। चीन पाकिस्तानी मानस को समझते हुए यह भी मानता है कि इस क्षेत्र में एकमात्र महाशक्ति बने रहने के लिए उसे भारत को हराना ही होगा क्योंकि रूस के टूटने के बाद भारत से ही उसे खतरा है। दूसरा वह यह भी मानता है कि अगर वो पाकिस्तान या बांग्लादेश के मार्फत भारत के खिलाफ बड़ा युद्ध छेड़ता है तो भारत के अंदर रह रहे 20 करोड़ मुसलमान भी उसका साथ देंगे और फिर नक्सली तो हैं ही। ऐसे में समझना मुश्किल नहीं है कि स्थिति विकट है और हम उस तरह से तैयार नहीं हैं। हम सिर्फ अपने घर में बैठकर अपने को सुरक्षित नहीं मान सकते। चीन का रक्षा बजट हमारे बजट से तीन गुणा ज्यादा है। इस वर्ष भारत जहाँ अपने डिफेंस बजट पर 27 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर रहा है, वहीं चीन इस साल 70 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर रहा है। हमारे पास कई शो-पीस हैं जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर विराट, जो हमारे पास इकलौता है और ठीक से काम भी नहीं करता। प्रस्तावित कैरियर एडमिरल गोर्शकोव को रूस ने कई सालों से अटका रखा है, जबकि चीन के पास 12-13 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। टैंकों में भी वो सुविधा और संख्या के मामले में भारत से कहीं आगे है। ऐसे में हमारी शक्तिशाली और साथ ही बदमाश चीन के खिलाफ क्या स्ट्रेटेजी होगी इसपर कोई सोच नहीं रहा। हालांकि भारत ने हाल ही में कुछ कदम उठाए हैं लेकिन वो अपर्याप्त हैं।

(दोस्तों, अब बाकी अगली किश्त में, लेख लंबा हुआ जा रहा है, कहीं पढ़ना मुश्किल ना हो जाए)

आपका ही सचिन...।

August 29, 2009

'वॉटर फुट प्रिंट्स' से बदलेगा पानी का सिद्धांत

पुखराज चौधरी
क्या आप जानते हैं कि आप जो चाय-कॉफी पीते हैं, कपड़े पहनते हैं या कार चलाते हैं, उसे बनाने या पैदा करने में कितना अदृश्य पानी लगा है? हो सकता है, वह हजारों लीटर के बराबर हो!

वर्चुअल वाटर का मतलब है अदृश्य पानी। लन्दन स्थित किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर जॉन एंथोनी एलन ने अदृश्य पानी सिद्धांत की रचना की है। इस सिद्धांत की रचना के लिए प्रोफेसर एलन को 2008 में स्टॉकहोम वाटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए स्टॉकहोम स्थित अंतरराष्ट्रीय वाटर इंस्टीट्यूट विजेताओ का चयन करता है। प्रो. एलन को सम्मानित करते हुए इंस्टीट्यूट ने अपनी विज्ञप्ति में कहा था कि अदृश्य पानी सिद्धांत, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य नीति और शोध पर खासा प्रभाव डाल सकता है। आने वाले सालों में अदृश्य पानी का सिद्धांत विश्वभर में पानी के प्रबंधन को लेकर छिड़ी बहस को एक नई दिशा दे सकता है।

अदृश्य पानी की लंबी छाया : हर वस्तु के उत्पादन के पीछे अदृश्य पानी की छाप होती है जिसे विज्ञान की भाषा में वर्चुअल वाटर फुट प्रिंट कहा जाता है, यानी अदृश्य पानी का पदचिह्न। प्रो. एलन कहते हैं 'अदृश्य पानी वह पानी है, जो किसी वस्तु को उगाने में, बनाने में या उसके उत्पादन में लगता है। एक टन गेहूँ उगाने में करीब एक हजार टन (करीब एक हजार घन मीटर) पानी लगता है। कभी-कभी इससे भी ज्यादा।' अदृश्य पानी सिद्धांत के अनुसार एक कप कॉफी बनाने के पीछे लगभग 140 लीटर पानी लगता है। वहीँ एक किलो चावल के उत्पादन में करीब 3,000 लीटर पानी की खपत होती है। एक लीटर दूध के पीछे लगभग 1,000 लीटर पानी का पदचिह्न होता है।

शाकाहार माँसाहर से कहीं बेहतर : माँसाहारी चीजों की तुलना में शाकाहारी खाद्य पदार्थों के पीछे कम पानी लगता है। प्रो. एलन का कहना है, 'एक माँसाहारी व्यंजन बनाने में शाकाहारी व्यंजन बनाने से कहीं ज्यादा पानी लगता है। आजकल मैं लोगों से एक सवाल करता हूँ, आप ढाई लीटर या फिर पाँच लीटर पानी वाले आदमी हैं? अगर आप पाँच लीटर पानी वाले आदमी हैं तो आप अवश्य ही माँसाहारी हैं। और अगर आप शाकाहारी हैं तो फिर आप दिनभर में केवल ढाई लीटर पानी ही खर्च करते हैं।'

यही वजह है कि एक किलो माँस पैदा करने के पीछे करीब 15,500 लीटर अदृश्य पानी का पदचिह्न होता है, वहीं एक किलो अंडों में करीब 3,300 लीटर पानी लगता है। औद्योगिक वस्तुओं के उत्पादन में भी वर्चुअल वाटर सिद्धांत लागू किया जा सकता है। एक टन के वजन वाली एक कार के पीछे लगभग चार लाख लीटर पानी लगता है।

धनराशि ही नहीं, जलराशि में भी मूल्यांकन जरूरी : स्टॉकहोम वाटर इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर यान ल्युट भविष्य में होने वाली पानी संबंधी दिक्कतों के बारे में कहते हैं, 'आने वाले सालों में खाद्यान्न की माँग कई गुना बढ़ेगी। इस माँग की पूर्ति के लिए हमारे पास पर्याप्त पानी नहीं होगा। अगर हम इसी गति से आगे बढ़ते रहे तो आने वाले सालों में हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।'

अदृश्य पानी के शोधकर्ताओ ने पाया है कि एशिया में रह रहा हर व्यक्ति एक दिन में औसतन 1,400 लीटर अदृश्य पानी व्यय करता है, वहीं यूरोप और अमेरिका में एक दिन में हर व्यक्ति औसतन 4,000 लीटर अदृश्य पानी खर्च करता है। पिछले कई सालों में अदृश्य पानी का सिद्धांत एक बड़े मुद्दे के रूप में उभरकर आया है, लेकिन अब भी कई देशों की सरकारें इस मुद्दे को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं।

सौजन्य से - डॉयचे वेले, जर्मन रेडियो

August 28, 2009

वीवीआईपीयों को दिखाया आईना!

सरकार ने सही कहा कि इन बेकार नेताओं को सिक्युरिटी की कोई जरूरत नहीं

दोस्तों, देश की कांग्रेस सरकार कुछ अच्छे काम भी कर रही है। हालांकि इस सरकार के राज में आम आदमी को अपना पेट भरना भी मुश्किल हो रहा है, और संप्रग सरकार के प्रति यही हमेशा मेरी नाराजी का कारण भी रहा है (क्योंकि मैं भी आम आदमी में ही शामिल हूँ), लेकिन इसके बावजूद मैं यह मानता हूँ कि कांग्रेस ने कुछ अच्छे कदम भी उठाए हैं। राहुल गाँधी जहाँ मर चुके कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगे हैं वहीं उनकी माँ सोनिया गाँधी ने महिलाओं को हर संभव ऊँचे ओहदों पर बैठा दिया है। हर उस जगह पर जहाँ इससे पहले महिलाएँ पहुँची ही नहीं थीं। मसलन राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर का पद। इसके अलावा महिला आरक्षण विधेयक भी बहुत तेजी से अपनी फाइनल स्टेज पर पहुँचता जा रहा है। शिक्षा के मामले में आईआईटी और आईआईएम की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी द्रुत गति से बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने अपने सांसदों पर भी शिकंजा कसा है और वे भी अनुशासन में रहना सीख रहे हैं। नरेगा भी एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और मैं खुद चाहता हूँ कि हो सके तो यह देश में ठीक ढंग से लागू हो जाए। मैं आज कांग्रेस की तारीफ उस समय कर रहा हूँ जब भाजपा की मटियामेट हो रही है और हर दिन उसका कोई ना कोई किला ढह रहा है या विकेट गिर रहा है।

हालांकि मैं इस बात को खारिज करता हूँ कि मैंने पाला बदल लिया है, मैंने भाजपा के पक्ष में लिखा जरूर है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसकी हरेक गलती में मैं उसका साथ दूँ। गलत को गलत कहना और सही को सही कहना मैं बुरा नहीं मानता। तो आज का संदर्भ भी इसी से जोड़कर देखें.....

आज की ताजा खबर यह है कि पाँच वर्षों के असमंजस के बाद गृह मंत्रालय ने 30 वीआईपियों से एक्स श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने यह निर्णय किया क्योंकि उनका मानना है कि सुरक्षा सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जानी चाहिए जिन्हें वास्तव में खतरा है या जो संवैधानिक पदों पर हैं। खुद गृहमंत्री ने भी कोई सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही एक्स श्रेणी की सुरक्षा वाले लोगों की संख्या 20 हो गई है। एक्स श्रेणी सुरक्षा प्राप्त लोगों को एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी आठ घंटे के लिए मिलता है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वाई, जेड और जेड प्लस श्रेणियों के लिए भी ऐसा किया जाएगा। जैसे ही एक्स श्रेणी से लोगों से सुरक्षा वापस लेने की खबर फैली वैसे ही पुलिस सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय में वीआईपी लोगों के आग्रह भरे काफी कॉल आने लगे (जैसा कि आप लोग जानते हैं कि इस देश में सड़क पर मरने का अधिकार सिर्फ आम लोगों को है और काफी सुरक्षा में पहले से ही रहने वाले वीवीआईपियों को हमेशा अपने मरने का डर सताता रहता है) तो, इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के वीआईपी और अधिकतर राजनेता गृह मंत्रालय के समक्ष अपनी सुरक्षा की आवश्यकता को सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में महसूस किया गया कि पूर्व मंत्रियों शिवराज पाटिल, रामविलास पासवान और जगमोहन की सुरक्षा को कम किया जाए, जबकि पूर्व विदेश मंत्री नटवरसिंह से सुरक्षा पूरी तरह वापस ले ली जाए। गृह मंत्रालय द्वारा आहूत उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायमसिंह यादव और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी सहित कुछ वीआईपी से एनएसजी सुरक्षा वापस लेने की अनुशंसा की गई लेकिन अंतिम निर्णय चिदंबरम को करना है।

बहरहाल राजनीतिक दलों ने इसका जोरदार विरोध किया और सरकार ने लोकसभा में कहा कि वीआईपी लोगों से सुरक्षा वापस लेने के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान केंद्र सरकार से सुरक्षा प्राप्त करीब दो सौ वीआईपी लोगों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। इन वीआईपी की सुरक्षा या तो एनसजी करती है या अन्य अर्धसैनिक बलों के जवान करते हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी सुरक्षा के कारण खर्च वहन करना भी मंत्रालय पर वित्तीय बोझ है............

दोस्तों, यह सही है कि इस देश के मक्कार नेताओं को सुरक्षा की कतई जरूरत नहीं है। अगर उन्हें कोई मारेगा तो देश का भला ही करेगा और आजकल तो वैसे भी नेता तथा अन्य वीआईपी सिर्फ शौक या कहें शो-आफ के लिए सुरक्षा रखते हैं। असलियत में तो उन्हें कोई देखना भी नहीं चाहता, मारना तो दूर की बात है। मैं खुद कई बार असमंजस में पड़ जाता हूँ जब चुनावी सभाओं में आम लोगों की भीड़ देखता हूँ, बाद में समझ आता है कि यह तो चुनावी मैनेजमेंट का हिस्सा भर हैं और इनमें से 90 प्रतिशत को तो रुपए देकर या कहें भाड़े पर लाया जाता है। हाँ, बीच में कुछ नेताओं पर जूते जरूर फैंके गए लेकिन जनता का उन जूतों से नेताओं को जान से मारने का कतई कोई इरादा नहीं था। हाँ, वो नेताओं को उनकी औकात जरूर दिखाना चाहते थी, उनकी बेइज्जती करना चाहती थी और उसके लिए शायद यही सबसे अच्छा तरीका था। मुझे नहीं लगता कि इन जूतों से बचने के लिए किसी नेता को या तथाकथित वीवीआईपी शख्स को किसी वाई या जेड सिक्युरिटी की जरूरत है। मैं केन्द्र सरकार द्वारा इन जूता खाऊ नेताओं की सिक्युरिटी खत्म करने का पुरजोर समर्थन करता हूँ और आशा करता हूँ कि आप लोग भी करेंगे। जय हिन्द..।

आपका ही सचिन...।

August 26, 2009

जिन्ना की विरासत है आतंकवाद

जी. पार्थसारथी
3 नवंबर 2000 को जमात-उद-दावा (पूर्व में लश्कर-ए-तोइबा) के मुख्यालय पर एकत्रित हजारों जेहादियों की भीड़ के सामने गरजते हुए आमिर-ए-लश्कर हाफिज मोहम्मद सईद ने कहा था, 'जिहाद सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं है। पन्द्रह साल पहले अगर कोई सोवियत संघ के टुकड़े होने की बात कहता था तो लोग उस पर हँसते थे। इंशाअल्लाह, आज मैं भारत के टूटने की घोषणा करता हूँ। हम तब तक चैन नहीं लेंगे, जब तक की सारा हिन्दुस्तान पाकिस्तान में समा नहीं जाता।'

पिछले दो दशकों से सईद खुलेआम जंग की ऐसी घोषणा कर रहा है कि जैसे उसके जरिए सारे भारत को लील जाएगा। मुंबई में हुए 26/11 के हमले तक किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन भारत को तोड़ने की हाफिज की मुहिम नौ साल से जारी है। नवंबर 2000 में दिए इस भाषण के तुरंत बाद सईद ने देश के दिल में स्थित ऐतिहासिक लालकिले पर हमला करने के लिए अपने मुजाहिदीन भेजे, तारीख थी 22 दिसंबर 2000। इस हमले के बाद इस्लामी पार्टियों के राजनेताओं के सामने सईद ने छाती ठोक कर कहा कि उसने दिल्ली के लालकिले पर इस्लाम का हरा झंडा फहरा दिया है।

हाफिज मोहम्मद सईद न कभी एक साधारण आदमी था, न अब है। उसे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरपरस्ती भी हासिल थी।

गौरतलब है कि 1998 में पंजाब के गवर्नर शाहिद हमीद और सूचना मंत्री मुशाहिद हुसैन सैयद को खुद हाफिज से बात करने और आभार जताने के लिए भेजा था। क्यों न हो? आखिरकार सईद द्वारा पाले-पोसे वहाबी/ सलाफी इस्लामी स्कूल को नवाज शरीफ के वालिद मियाँ मोहम्मद शरीफ का संरक्षण (तबलीगी जमात के जरिए) हासिल था। इसके अलावा जमीनी स्तर पर लश्कर का करीबी रिश्ता पाकिस्तानी आर्मी तथा आईएसआई के साथ भी है, जो कि चरमपंथी गुटों को हथियार, प्रशिक्षण और सैन्य सहायता देते हैं, किंतु भारत के टुकड़े करने संबंधी सईद के बयान क्या सिर्फ उसकी अपनी सोच है या उसके इस वक्तव्य में पाकिस्तान और विशेषकर पाकिस्तानी सेना की व्यापक रणनीति उजागर होती है? उस रणनीति से पाकिस्तान के हुक्मरान भी नावाकिफ या अलग नहीं हो सकते। चाहे वे फौजी शासक हों या वोट से चुनकर आए प्रतिनिधि हों।

पाकिस्तान का विचार सबसे पहले चौधरी रहमत अली ने 1933 में प्रकट किया था जिसने आकार ग्रहण किया 1944 में मुस्लिम लीग के लाहौर प्रस्ताव में। पाकिस्तान बनने के बाद वहाँ एक आम मान्यता रही थी कि भारत एक कमजोर देश होगा क्योंकि हैदराबाद में निजाम का राज है और द्रविड़ लोग अपना अलग द्रविड़िस्तान बना लेंगे।

अलगाववाद को प्रोत्साहन देते हुए मोहम्मद अली जिन्ना सवर्ण हिन्दुओं के प्रति तिरस्कारपूर्वक बोलते थे। वे इस बात पर जोर देते थे कि दक्षिण भारत के लोगों की भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और पहचान अलग-अलग है और उनकी पहचान शेष भारत से भिन्न है।

दूसरी ओर महात्मा गाँधी ने बाबा साहेब आम्बेडकर जैसे नेताओं के साथ मिलकर दलितों के प्रति सदियों से हो रहे अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, तब भी जिन्ना ने दलितों को अलग करने की ओछी कोशिश की।

उन्होंने तो जोधपुर एवं त्रावणकोर-कोचिन जैसी रियासतों को भी अपने आपको स्वतंत्र घोषित करने के लिए उकसाया था। उनका लक्ष्य स्पष्ट था- भारत के छोटे-छोटे टुकड़े कर दो ताकि उपमहाद्वीप में मुस्लिम राज्य का दबदबा रहे। 1946 के कैबिनेट मिशन प्लान के अनुसार जिन्ना की सोच यह थी कि दस साल के भीतर पश्चिम से संयुक्त पंजाब व सिंध तथा पूर्व से बंगाल व असम कमजोर भारत से टूटकर अलग हो जाएँगे।

अँगरेजों के साथ जिन्ना का भी मानना था कि भारत के केन्द्र में एक कमजोर सरकार है जो देश के विभिन्न हिस्सों को मजबूती से थामे रखने में अक्षम है। इस तरह जिन्ना का लक्ष्य, भारत के प्रति, हाफिज मोहम्मद सईद के इरादों से कुछ अलग नहीं था। हालाँकि जिन्ना वस्तुतः अनीश्वरवादी इस्माइली थे जबकि सईद वहाबी मंसूबों का पक्षधर है।

लियाकत अली खान से लेकर जनरल परवेज मुशर्रफ तक जिन्ना के वारिसों ने भारत से अपने रिश्तों को इसी सोच के आधार पर बनाए रखा कि भारत एक कमजोर देश है। 1965 में फील्ड मार्शल अयूब खान ने यही सोचकर भारत पर हमला किया कि प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एक कमजोर नेता हैं जो कि गंभीर अलगाववाद से जूझ रहे हैं। ये समस्याएँ थीं पंजाब में पंजाबी सूबा आंदोलन, द्रविड़ पार्टियों द्वारा दक्षिण में हिन्दी विरोधी दंगे तथा उत्तर-पूर्व में लगातार चलती दिक्कतें, लेकिन हिन्दुस्तानियों की एकता के सामने पाकिस्तान को मुँह की खानी पड़ी।

जनरल जिया-उल-हक ने भारत में अलगाववाद को भड़काने के लिए एक विस्तृत नेटवर्क बनाया और पंजाब में हिन्दू-सिख विभाजन का षड्यंत्र रचा। यह साजिश नाकाम सिद्ध हुई क्योंकि हिन्दू और सिख दोनों ही पाकिस्तान की मंशा को समय रहते ताड़ गए थे। लेकिन जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तानी आईएसआई की कोशिशें जारी हैं।

इसलिए यह बात हैरान करती है जब कोई भारतीय जिन्ना के दिलो-दिमाग के गुणों की स्तुति करता है। सिर्फ इसलिए कि वे कभी धर्मनिरपेक्ष हुआ करते थे। लेकिन उन्हें इस इल्जाम से बरी नहीं किया जा सकता कि मजहबी आधार पर देश के बँटवारे और कत्लेआम के लिए जिन्ना की जिम्मेदारी बनती है।

पूर्व राजनयिक नरेन्द्रसिंह सरिला ने बहुत सतर्कतापूर्वक एक किताब लिखी है- 'द शैडो ऑफ द ग्रेट गेम-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ पार्टीशन' जिसमें उन्हें खुलासा किया है कि मई 1946 में कैबिनेट मिशन के भारत आने से पहले, एक के बाद एक आए ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो तथा लॉर्ड वेवैल पहले ही फैसला कर चुके थे कि भारत का बँटवारा करके उत्तर-पश्चिम में एक मुस्लिम राष्ट्र की स्थापना की जाए। सीमाएँ ईरान, अफगानिस्तान तथा चीन के सिंकियांग सूबे से लगती हों। यह इसलिए था कि फारस की खाड़ी में मौजूद तेल के खजाने पर ब्रिटिश हित सुरक्षित किए जा सकें।

मोहम्मद अली जिन्ना ने 1939 में अँगरेजों के इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने का काम किया। पाकिस्तान के रूप में उन्होंने एक ऐसे राष्ट्र की स्थापना की जो अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केन्द्र बन गया है। पाकिस्तान अब एक ऐसा देश है जिस पर सामंतवादी फौज का राज चलता है और जो हाफिज मोहम्मद सईद और मौलाना मसूद अजहर को पाल-पोस रहा है। अंततः समस्त विश्लेषण का लब्बोलुआब यही निकलता है कि ये कायदे आजम जिन्ना की विरासत है जो वे दुनिया और इस उपमहाद्वीप को देकर गए हैं, जिसमें हम सभी रहते हैं।

(लेखक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे हैं) (साभारः वैबदुनिया)

August 24, 2009

युवाओं की यह कैसी सोच!

सिर्फ कोसने भर से नहीं चलेगा काम

दोस्तों, आज मैंने डॉयचे वेले, जर्मन रेडियो की हिन्दी वैबसाइट पर एक खबर पढ़ी। यह खबर जर्मनी के युवाओं को लेकर है। खबर के अनुसार जर्मनी में 1968 में जन्मी पीढ़ी ने अपने माँ-बाप और उनके नाजी इतिहास के खिलाफ आवाज उठाई है। आज की जर्मन पीढ़ी खफा है कि उन्हें खराब पर्यावरण व लचर सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था मिली है। जर्मनी में कई युवाओं को लगता है कि समाज में हर तरह के बोझ को उचित ढंग से नहीं बाँटा गया है। एक युवती कहती है, 'कभी-कभार मुझे बहुत गुस्सा आता है। खासकर जब मैं उन लोगों को देखती हूँ जो अब 65 साल की उम्र के हैं। यह सही है कि उन्होंने बहुत सालों तक खूब काम किया, उन्होंने शायद युद्ध भी देखा। लेकिन वे लोग अब अपनी पेंशन के साथ मजे में जिंदगी गुजार रहे हैं। और मुझे यह भी नहीं पता कि जब मैं पेंशन पाने लायक होऊँगी, तो उस पैसे से मेरा गुजारा हो भी पाएगा या नहीं।

ऐसी ही राय एक युवक की भी है। वह कहता है, 'मैं बुजुर्गों को दोष नहीं देना चाहता हूँ, लेकिन यह बात सही है कि उनके फैसलों की वजह से पर्यावरण को लेकर गंभीर समस्याएँ पैदा हुई हैं। यह भी सही है कि जर्मनी घाटे में चल रहा है, इस देश को बहुत कर्ज लेना पड़ा है। 25 वर्ष के इस युवक वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर ने राजनीति शास्त्र की पढ‍ाई की है। हाल ही में उनकी तीसरी किताब निकली है। शीर्षक है, 'युवाओं की क्रांति, कैसे हम पीढ़ियों के संघर्ष से बच सकते हैं। वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर बताते हैं, 'हमको हमारी नानी या हमारे माँ-बाप से कोई नफरत नहीं है, लेकिन हकीकत यह है कि जर्मन समाज में विवाद बढ़ रहे हैं। उदाहारण के लिए जर्मनी में फैसला लेने वालों के पास जो भी पैसा होता है, उन्हें बहुत गौर से सोचना पड़ता है कि वे इसे कैसे खर्च करें। वे इसे पेंशन में बढ़ोतरी लाने के लिए इस्तेमाल करें, या फिर शिक्षा और पर्यावरण के लिए।'

वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर का मानना है कि जर्मन सांसद सभी फैसले ज्यादातर बुजुर्ग पीढ़ी की जरूरत के अनुसार लेते हैं। आठ करोड़ की आबादी वाले जर्मनी में करीब दो करोड़ लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा है। वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण समुदाय है और एक बड़ा वोट बैंक भी है। इसके अलावा वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की हालत को देखते हुए चिंतित हैं। वे कहते हैं, 'सबसे चिंता वाली बात यह है कि जो हम अपने बच्चों को विरासत में देंगे और जो हमें अपने माँ-बाप से विरासत में मिला है वह है पर्यावरण आपदा। जब मैं 40 या 50 साल का होऊँगा, तब मैं इस आपदा को महसूस भी करने लगूँगा। पृथ्वी ज्यादा गरम होगी, जलवायु में भी बदलाव आएगा। यानी हमें आज वह भुगतना पड़ेगा जिसके लिए बीते हुए कल के फैसले लेने वाले जिम्मेदार हैं।' वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर का कहना है कि पृथ्वी का शोषण किया गया है। कई इलाकों में तो पीने के साफ पानी की भी कमी है, तो कहीं बाढ़ बढ़ गई है। विकसित देशों में खासकर पश्चिमी यूरोप के देशों में या अमेरिका में यह देखा जा सकता है कि कम बच्चों की वजह से समाज बूढ़े ही होते जा रहे हैं।

क्या बुजुर्ग पीढ़ी को युवाओं की स्थिति पर अफसोस है। इसपर एक बुजुर्ग की राय है, 'नहीं, मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है क्योंकि आप पीढ़ियों और उनकी समस्याओं की तुलना नहीं कर सकते हैं। सबकी अपनी-अपनी चुनौतियाँ हैं। मैं भी तो अपनी तुलना अपने पिता से नहीं करता हूँ जिन्होंने दो युद्ध देखे हैं। मैं खुद को किसी चीज का दोषी नहीं मानता हूँ बल्कि मुझे बहुत उम्मीद है कि युवा सभी चुनौतियों को पार कर पाएँगे।। वहीं एक बुजुर्ग महिला कहती हैं, 'मैं इस बात से बहुत दुःखी हूँ कि हमने युवाओं को विरासत में कुछ अच्छा नहीं दिया, खासतौर पर पर्यावरण की अगर बात हो। कई मामलों में हम शायद अंधे ही थे जैसे कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद हर कीमत पर अर्थव्यवस्था के विकास में जुटे रहे। उपभोग ही सब कुछ है।' वोल्फगांग ग्रुएंडिंगर कहते हैं, 'मैं अपनी पीढ़ी से अपील करूँगा कि वह भी अपने हितों की रक्षा की माँग करे और चीजें जैसी हैं, उन्हें वैसी ही स्वीकार न करे। इस पीढ़ी को परिवर्तनों के लिए काम करना चाहिए। यह हमारी दुनिया है, हम इसमें जीना चाहते हैं और आज की नीतियों का असर हमें सबसे लंबे समय तक भुगतना होगा।'

.......

दोस्तों, जब मैं इस खबर को पढ़ रहा था तो मुझे लगा कि भारतीय मध्यवर्ग के युवाओं जैसी ही सोच है जर्मन युवाओँ की। वो तीस साल की उम्र के आसपास ही पेंशन की सोचकर चिंतित रहने लगे हैं। इसी चिंता के बूते पर आपको टीवी पर दिन रात पेंशन प्लान बताने वाली कंपनियों के विज्ञापन देखने को मिल जाएँगे जो पूरे समय बताते रहते हैं कि आप कभी भी मर सकते हैं इसलिए जल्दी ही इंश्योरेंस पॉलिसी ले लीजिए या आप बूढ़े हो जाएँगे तब आपको कोई भी नहीं पूछेगा इसलिए फटाफट पेंशन स्कीम ले लीजिए। इसके साथ ही हमें यह भी बताया जाता है कि आपको आज जितने खर्चे मेंटेन करने के लिए तीस साल बाद पेंशन स्कीम वाली बैंक या कंपनी को 25 लाख (कम से कम) रुपए जमा करवाने होंगे तभी आप आज जितनी राशि पेंशन के तौर पर पा सकेंगे।

ऊपर बताई गई खबर से एक बात और साफ होती है कि जर्मनी के युवाओं को यह नहीं लगता कि उनके बुजुर्गों ने दो विश्व युद्धों की विभिषिका को झेला और उन्हें एक बेहतर जर्मनी बनाकर दिया..हाँ वे सामाजिक ढाँचे को जरूर कोस रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि उनके पास पेंशन वाली नौकरी क्यों नहीं है गोया कि वे वर्तमान में जीकर भविष्य की उलझन में हैं और भूतकाल को कोस रहे हैं।

पर्यावरण और पानी के मुद्दे पर हमें अपने भूत को ही नहीं वर्तमान को भी कोसने की जरूरत है क्योंकि समय अभी भी है लेकिन हम कुछ करते नहीं, सिर्फ हाथ पर हाथ धरे समाज को कोसते रहते हैं। मुझे लगता था कि यह आदत सिर्फ भारत के युवाओं में ही है लेकिन जर्मनी जैसे विकसित देश के युवा भी नाकारा हैं और अपनी असफलताओं का दोष अपने बुजुर्गों पर मढ़ रहे हैं जिन्होंने उनको पालने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया।

दोस्तों, अभी कुछ ही दिन पहले मेरी किसी से बात चल रही थी। बात महंगाई पर थी। तो उन्होंने अचानक बोल दिया कि कहाँ है महंगाई...मैंने कहा अरे भाई, दाल 90 रुपए किलो बिक रही है। और मैंने इसी दाल को 15 रुपए में भी खरीदा है जबकि मेरी उम्र तो अभी ज्यादा भी नहीं है। फिर कैसे नहीं हुई महंगाई। इसपर वो बोले, अरे भईया एक समय जब महंगाई बढ़ती थी तो लोग आंदोलन पर उतर आते थे। युवाओं की भी उसमें भूमिका होती थी क्योंकि कोई भी आंदोलन बिना युवाओं के कभी हो ही नहीं सकता। आज जब आम आदमी का खर्चा भी नहीं चल रहा है और शादीशुदा युवा खर्चे के डर से बच्चे पैदा करने से भी बच रहा है ऐसे में भी भारतीय मानस और युवा सिर्फ सरकार, देश या यहाँ की व्यवस्थाओं को कोसने में ही लगा हुआ है। वह सिर्फ सह रहा है लेकिन कोई कदम नहीं उठा रहा। कुल मिलाकर हम (युवा) किसी एक मामले में भी आंदोलनकारी नहीं होते। कभी बहस में भी भाग नहीं लेते, वोट करने और लोकतंत्र की प्रक्रिया में भी भाग नहीं लेते, हाँ नेताओं और राजनीति को गाली जरूर देते हैं लेकिन ये जानते हुए भी कि बिना वहाँ जाए वो सुधर नहीं सकती, हम राजनीति में भी नहीं जाते। हाँ, बहुत हुआ तो बेहतर सुविधाओं के नाम पर अपना देश छोड़कर जरूर चल देते हैं। ये स्थाई हल नहीं है और हमें ध्यान रखना चाहिए कि इस ट्रांसीशन फेज में यही समय है कि हम (युवा) बिना डरे राष्ट्र निर्माण की भूमिका में उतरें। हमें जर्मनी के युवाओं से अलग रुख अपनाना ही होगा क्योंकि भारत को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है और इसमें युवाओं की भूमिका निश्चित ही बहुत महत्वपूर्ण है।

आपका ही सचिन....।

August 22, 2009

विभिषण बनते जसवंत!

अपने ही घर को ढहाने में लगे, भाजपा बैकफुट पर, आडवाणी की कई पोलें खुलीं

भाजपा के वरिष्ठ नेता (पूर्व) जसवंत सिंह अब विभिषण की भूमिका में आ गए हैं। वे अपना ही घर ढहाने में लग गए हैं इसलिए उनकी इतिहास में कभी ख्याति दर्ज नहीं की जाएगी। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि विभिषण के बनने के पीछे रावण था और पूरी लंका भी थी। सो, भाजपा अब लंका की भूमिका में है और रावण की भूमिका में आडवाणी हैं। अपने पूरे चुनाव कार्यक्रम के दौरान आडवाणी ने कई मोर्चों पर झूठ बोला। यह बात अब धीरे से जसवंत सिंह खोल रहे हैं। आडवाणी ने कहा कि उन्हें कंधार में आतंकियों को छोड़े जाने की जानकारी नहीं थी। इन आतंकियों को तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह ही कंधार छोड़ने गए थे। तो सिंह ने बता दिया कि पहले दिन से ही आडवाणी को समस्त जानकारी थी और तथाकथित लौह पुरुष (आडवाणी) भारत में उतरे उस विमान पर एनएसजी कार्रवाई भी समय रहते नहीं करा पाए थे। भारतीय मीडिया की नजरों में खलनायक बने हुए नरेन्द्र मोदी के बारे में भी जसवंत ने जहर घोल दिया। उनका कहना है कि आडवाणी ने मोदी को कार्रवाई से बचाया जबकि वाजपेयी उनपर गुजरात दंगों के मामले में कार्रवाई करवाना चाहते थे। तब देश भर और दुनिया भर में भी यह संदेश गया था कि वाजपेयी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आडवाणी ने वाजपेयी जी को यह कहकर डरा दिया था (बकौल जसवंत सिंह) कि अगर मोदी पर कार्रवाई हुई तो बवाल मच जाएगा। वाजपेयी गुजरात दंगों को लेकर बहुत परेशान थे। उन्होंने अपने संसदीय कार्यालय में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा भी लिख दिया था। उस समय संसद सत्र चल रहा था। बकौल जसवंत वाजपेयी ने एक कागज उठाया और इस्तीफा लिखने लगे। मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्होंने मेरी ओर सख्ती से देखा, तब मैंने कहा आप यह क्या कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। उन्होंने कहा छोड़ दो और मैंने बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया। हम उनके निवास गए। हम हालात को शांत करने में सफल हुए। उल्लेखनीय है कि जसवंत, वाजपेयी और आडवाणी के समकालीन हैं। भैरोसिंह शेखावत भी उतने ही पुराने हैं और बीच में उन्होंने भी राजनाथ सिंह और आडवाणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

दोस्तों, यह तो हुई जसवंत सिंह की बातें। लेकिन मैं यहाँ सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ कि जसवंत सिंह की इन बातों ने यहाँ बहुत से गूढ़ रहस्यों पर से भी परदा उठा दिया। सबसे पहला कि अटल बिहारी वाजपेयी क्या थे वो उन्होंने बता दिया है। आज राजनाथ सिंह या अरुण जेटली कितना भी हवा में उड़ लें लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि सिर्फ एक भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी के ना होने से क्यों उसकी 100 सीटें कम हो गईं जबकि कांग्रेस के शासन से देश की जनता त्रस्त थी। अटल जी लखनऊ से पिछले बीस वर्षों से चुनाव जीत रहे थे। सिर्फ उनके नाम भर से ही इस बार लालजी टंडन भी वहाँ से चुनाव जीत गए जबकि मायावती तो उन्हें लालची टंडन तक कह चुकी हैं। लखनऊ काफी मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है। लेकिन कट्टर भाजपाई और संघ के प्रचारक रहे वाजपेयी वहाँ से सिर्फ इसलिए जीत जाया करते थे क्योंकि उनमें कभी उतनी कट्टरता नहीं रही। वे हमेशा शांत चित्त और धैर्यवान बने रहे और जसवंत सिंह इस प्रकरण में बार-बार उन्हें याद कर कह रहे हैं कि अगर वाजपेयी होते तो उन्हें सफाई देने का मौका दिया होता और इस तरह बेइज्जत करके नहीं निकाला जाता। वाजपेयी का कद इसलिए भी बड़ा था क्योंकि उन्होंने पार्टी के भीतर कभी राजनीति नहीं की और सभी लोगों को बराबर मानकर अपने साथ रखा। आज जबकि राजनाथ सिंह और अरुण जेटली भयानक राजनीति कर रहे हैं, और पहले उमा भारती अब जसवंत सिंह जैसे पुराने पार्टी दिग्गज एक-एक करके पार्टी से निकाले जा रहे हैं। वसुंधरा राजे को भी हाशिए पर डालने की तैयारी है। जार्ज फर्नांडीस पहले ही कहीं उड़ा दिए जा चुके हैं, तब वाजपेयी की याद आना लाजमी है। वाजपेयी इन सबको रोके रखने में सक्षम थे। वो ममता बनर्जी, जयललिता और मायावती सरीखी आग का शोला रूपी महिला नेताओं को भी अपने साथ जोड़े रखते थे। उनकी लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि नितांत बंगाली, मराठी, मलयाली या कन्नड़ क्षेत्रों में भी लाखों की संख्या में जनता उन्हें सुनने आती थी।

जसवंत की दूसरी टीस यह भी है कि इसी जिन्ना की वजह से आडवाणी भी मुसीबत में फँसे थे लेकिन उनका सिर्फ भाजपा अध्यक्ष का पद गया जबकि उन्हें एक फोन कॉल कर राजनाथ सिंह ने उनकी पार्टी से ही निकाल दिया। उस पार्टी से जिसके वो संस्थापक सदस्य थे और जिसमें उन्होंने 30 साल दिए थे। जसवंत सिंह के अनुसार उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसा कि किसी चपरासी के साथ भी नहीं किया जाता। जसवंत सिंह की बात सही है, लेकिन अब मंथन का समय भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस का है कि ऐसा क्या हो रहा है कि इन लोगों की जमीन खिसक रही है, जनाधार कम हो रहा है और ये खिसियाकर बौराए जा रहे हैं। इस सबमें मजे की बात यह है कि पार्टी के दो शीर्ष लोगों (आडवाणी और जसवंत सिंह) को मुसीबत में डालने का काम उस जिन्ना ने किया है जिसकी दशकों पूर्व मौत हो चुकी है और जो मरने से पहले यह कह गया था कि पाकिस्तान बनवाना मेरे जीवन की कुछ सबसे बड़ी गलतियों में से एक रहा। अब उस जिन्ना का भूत भाजपा के लिए नित नए गड्ढे खोद रहा है और वो उन गड्ढ़ों में लड़खड़ाकर गिर भी रही है। फिलहाल इस कठिन समय में भाजपा को मार्गदर्शन देने वाला वाजपेयी जैसा कोई दूरगामी सोच वाला शीर्ष पुरुष मौजूद नहीं है (वाजपेयी जी का स्वास्थ्य ऐसा नहीं कि वे किसी से बोल-सुन सकें)। इस समय में पार्टी को खुद ही अपनी करनी से उबरना होगा। लेकिन जसवंत सिंह प्रकरण के बाद पार्टी को नुकसान होना तय है। फिलहाल तो लोकसभा चुनावों में पहले ही अपनी दुर्दशा करवाने वाली भाजपा का इस कठिन समय में कोई खेवनहार दिख नहीं रहा।

आपका ही सचिन...।

August 20, 2009

चटकती दरकती भाजपा की मानसिकता


मुस्लिम वोट बैंक का पीछा करना छोड़ना होगा

भाजपा ने अपने संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह की छुट्टी कर दी। जसवंत सिंह भाजपा में अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ शुरूआत के समय से हैं और वर्तमान में इसकी बागडोर संभाले हुए अरुण जेटली और राजनाथ सिंह उनके सामने बच्चे हैं। लेकिन जसवंत सिंह की लिखी एक किताब उनके तीस साल पुराने रिश्ते खा गई। ये तीस साल पुराने रिश्ते भाजपा के साथ वाले हैं। जसवंत सिंह जी ने जिन्ना के फेवर में बोल दिया था। यह उनके सठियाने (हालांकि वो हैं अस्सी के आसपास) की निशानी भी मानी जा सकती है। आडवाणी जी इस निशानी को कुछ साल पहले तब जाहिर कर चुके थे जब वे पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर गए थे। वहाँ उनकी ऐसी जुबान फिसली कि भाजपा का अध्यक्ष पद हाथ से गया और वे उस घटना की अभी तक माफी माँग रहे हैं। सठियाए दोनों ही, बस फर्क इतना रहा कि आडवाणी जी बच गए और जसवंत सिंह जी निबट गए।

लेकिन दोस्तों, ये अजीब वाक्या क्यों घटित हो रहा है समझ नहीं आ रहा। भाजपा को जिन मूल मुद्दों पर रहकर अपना स्थान बनाने की कोशिश करनी चाहिए वो उससे सरके जा रही है। वो बार-बार मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश करती नजर आती है। अगर उसे यह करना ही है तो पहले उसे अपना अतीत याद करना चाहिए। भाजपा का स्थान देश की राजनीति में तय ही हिन्दुत्व के आधार पर हुआ है। 1992 में गिरे बाबरी मस्जिद ढाँचे में उसकी भूमिका अहम है और उसे यह भूल जाना चाहिए कि आने वाली कई शताब्दियों तक मुस्लिम उसे वोट देने की गलती से भी सोचेंगे। मुसलमान भाजपा से चिढ़ते हैं, आरएसएस से चिढ़ते हैं और हर उस शख्स से चिढ़ते हैं जो इनसे जुड़ा हुआ हो। भाजपा में दो मुसलमान चेहरे हैं, मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन। लेकिन भारत की मुस्लिम जमात इन्हें मुसलमान ही नहीं मानती। अगर ये उनके हत्थे चढ़ जाएँ तो भारतीय मुसलमान इन्हें मार ही डालें। भाजपा से जुड़े इन मुसलमानों से मुस्लिम जमात हद दर्जे तक चिढ़ती है। दूसरा उदाहरण मशहूर शायद बशीर बद्र का दिया जा सकता है। वो भाजपा से जुड़े। उनके मोहल्ले में रहने वाले मुसलमानों ने उनका सोशल बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उनके घर परिवार के बच्चों के साथ कोई बच्चा खेलता तक नहीं था, यह कहकर कि ये तो भाजपा वाले हैं। उनका बहुत टोरचर (मानसिक रूप से प्रताड़ित) किया गया। साधारण मुसलमान जो भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़ा हुआ है, को भी अपनी खाल बचाकर रखनी पड़ती है। उसे दरअसल मुस्लिम जमात द्वारा धर्म विरोधी माना जाता है।

एक अन्य उदाहरण देना चाहूँगा। इंदौर में एक कॉलोनी है जो मुस्लिम बहुल है। गत वर्ष मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में इस कॉलोनी से भी वोटिंग हुई। यहाँ से 1600 वोट पड़े। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि इनमें से मात्र 3 वोट ही भाजपा को गए। अगर कॉलोनी के रहवासियों को पता चल जाए कि वो तीन वोट कौन से लोगों ने डाले तो उन तीनों की तो समझिए शामत ही आ जाए। यही कारण है कि मुस्लिम वोटों को मुस्लिम वोट बैंक कहा जाता है क्योंकि ये किसी एक पार्टी को थोकबंद पड़ते हैं। भाजपा हर बार गफलत में रह जाती है। किसी पार्टी को अपनी पार्टी लाइन से नहीं भटकना चाहिए। अगर आपको सेक्युलर रहना है तो वह रहिए और नहीं रहना है तो फिर वैसा ही कीजिए...बीच का रास्ता खोजते हुए तो भाजपा बहुत ही साधारण तरीके से दरक जाएगी। इन चुनावों में हमने देख लिया कि भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर फजीहत क्यों हुई। वरुण गाँधी ने उत्तर प्रदेश में आग उगली। लेकिन भाजपा ने उससे अपने को अलग कर लिया। अरे अगर आपने उस व्यक्ति को टिकट दिया है तो पहले ही उसे समझा देना चाहिए था कि क्या बोलना है और अगर बोल दिया तो उसके साथ रहना था। पता चला कि भाजपा उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को सीधे तौर पर नाराज नहीं करना चाहती थी क्योंकि वहाँ उनकी संख्या बहुत ज्यादा है। लेकिन भाजपा को ना माया (सत्ता) मिली ना राम मिले। अब वो झूल रही है, उसपर से उसके कुछ सबसे बुजुर्ग नेता सठियाकर कुछ भी उल्टा सीधा बोल रहे हैं जिससे जनता को लग रहा है कि ये अपने स्टेण्ड पर टिक ही नहीं पा रही।

उत्तरप्रदेश में दो अन्य राजनीतिक पार्टियों बसपा और सपा ने अपने स्थाई स्टेण्ड (विचारधारा) से मुसलमानों को अपने हक में किया और अब मुस्लिम वहाँ कांग्रेस को थोकबंद वोट नहीं देते। वहाँ के मुसलमान बाबरी कांड के समय से ही दिल ही दिल में कांग्रेस से भी खफा हैं। उन्हें लगता है कि उस समय केन्द्र में बैठी कांग्रेस चाहती तो वह हादसा रुक सकता था लेकिन उनके पास आप्शन नहीं था। जब सपा और बसपा रूपी आप्शन उनके सामने आए तो उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। मुसलमान कांग्रेस को सिर्फ इसलिए वोट देते हैं ताकि भाजपा सत्ता में नहीं आ पाए, लेकिन भाजपा को यह बात समझ ही नहीं आती। उसको समझ लेना चाहिए कि अगर कोई दूसरा आप्शन सामने आया तो मुसलमान कांग्रेस छोड़कर उसे चुन लेंगे लेकिन भाजपा को कभी नहीं चुनेंगे। इसलिए भाजपा की मुस्लिमों को रिझाने की कोई भी रणनीति कभी काम नहीं आनी वाली।

जिन्ना ने पाकिस्तान नाम का एक ऐसा नासूर हमारे सामने पैदा कर दिया कि हम पिछले 62 सालों से उससे जूझते हुए अपने को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आज वो नहीं होता तो हमारी तरक्की की राह कहीं अधिक तेज होती। तमाम आतंकवाद और हिंसा पाकिस्तान ने हमें तोहफे में दी। बँटवारे के समय ही लाखों लोग काट डाले गए। यह सब उस जिन्ना की ही वजह से हुआ। लेकिन जसवंत सिंह हैं कि मान ही नहीं रहे। जिन सरदार वल्लभ भाई पटेल को भाजपा अपना हीरो बताती रही है जसवंत सिंह ने उन्हें भी विलेन बना डाला। ऐसे में भाजपा की अंदरूनी बातों को छोड़िए आम भारत का नागरिक क्या सोचेगा। कि इस पार्टी का स्टेण्ड ही अभी तक तय नहीं हो पाया है। इस लोकसभा चुनावों में भारत की जनता ने बता दिया कि उन्हें एक ही स्टेण्ड वाली पार्टी चाहिए जो देश की तरक्की को ही मुख्य माने। भाजपा का राम मंदिर अलाप फुस्स हो चुका है और अब अगर वो मंदिर की बात करेगी तो लोग उसपर हँसेंगे। अब भाजपा को अंदरूनी कलह से उबरकर अपना स्थाई स्टेण्ड रखकर सिर्फ देश की तरक्की पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो वो भारत-पाकिस्तान, हिन्दू-मुसलमान करती रह जाएगी और देश में तेजी से बढ़ रही तरक्की पसंद जनता उसे धीरे से किनारे लगा देगी और कांग्रेस बार-बार इसी तरह सत्ता में रिपीट करती रहेगी जैसा कि उसने इस बार किया।

आपका ही सचिन.....।

August 19, 2009

हमारी मर्जी से नहीं बरसेगा पानी

बुरे वक्त के लिए सहेजकर रखना सीखना होगा

सचिन शर्मा
21वीं सदी की सबसे बड़ी समस्या पानी है। यह बात इस वर्ष हमें अधिक अच्छे से इसलिए समझ आ रही है क्योंकि अभी तक देश भर में 65 फीसदी बारिश कम हुई है। सिर्फ इस वजह से ही पहले से सिर चढ़ी हुई मंदी अधिक गहरा गई है। उस पर से तुर्रा यह कि मंदी के साथ-साथ महँगाई भी बढ़ रही है और आम आदमी की कमर तोड़े दे रही है। मंदी, महँगाई और बारिश के बीच संबंध को समझने के लिए हमें उसी गणित को समझना होगा जो बाघ और बैंगन के बीच संबंध को समझाता है।

पानी की अहमियत को बताना तो सूरज को दिया दिखाने जैसा ही है, लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी हमारी सरकारों ने इस विषय में बातें अधिक और काम कम किया है। पिछले एक दशक से हम नदी जोड़ परियोजना के बारे में सुन-समझ रहे हैं। लेकिन ये नदियाँ फिलहाल कागजों पर ही बह और जुड़ रही हैं। जिस साल बारिश ठीक-ठाक होती है, हम प्रसन्न हो जाते हैं। जिस साल बारिश कम होती है वह साल हमारा रोते-गाते हुए बीतता है, हम अपनी सारी असफलताओं (मसलन महँगाई, कम उत्पादन, किसान आत्महत्या आदि) का ठीकरा इन्द्र देव पर फोड़ देते हैं। जिस वर्ष बारिश जरूरत से ज्यादा हो जाए यानी बाढ़ जैसी स्थिति बन जाए वह साल भी हमारा हैरानी-परेशानी और पानी के प्रकोप को कोसते हुए बीतता है।

हमारे देश का आम आदमी चाहता है कि उसके शहर में इतना पानी पड़ जाए कि उसके पीने के लिए पर्याप्त रहे। मसलन 20 से 30 इंच के बीच। कई बार आपने लोगों को कहते हुए भी सुना होगा कि बारिश धीरे-धीरे होनी चाहिए ताकि पानी जमीन में अच्छे से पैठ जाए। 30 से 40 इंच बारिश होनी चाहिए ताकि अगली गर्मियों में पानी की किल्लत महसूस नहीं हो। अगर किसी रोज ज्यादा पानी गिर जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं। उनकी गाड़ियाँ बंद हो जाती हैं, जनजीवन रुक जाता है और वे दुआएँ मनाने लगते हैं कि बस, अब बहुत हुआ। बारिश बंद हो जानी चाहिए हम लोग ऑफिस नहीं पहुँच पा रहे हैं।

हमारे देश के किसान भी आम आदमी की तरह ही हैं। वे चाहते हैं कि एक निर्धारित समय पर निर्धारित बारिश हो ताकि उनकी फसल अच्छे से पनप सके। अगर किसान छत्तीसगढ़ या झारखंड का है (वहाँ धान की खेती होती है) तो उसे 40 से 50 इंच के बीच बारिश चाहिए। किसान के लिए अगर कम बारिश होगी तो बीज तथा पौधे सूख जाएँगे, ज्यादा बारिश होगी तो गल जाएँगे, उनमें कीड़े लग जाएँगे। इसलिए हम हमेशा भगवान से यही चाहते हैं कि हमारी मर्जी के अनुसार ही पानी बरसे। ना कम, ना ज्यादा। ठीक हमारी अपेक्षा अनुसार।

आशावादी होना बुरा नहीं है लेकिन प्रकृति को अपने ढंग से चलाना किसी के बस की बात नहीं। आज भी भारत के ज्यादातर शहरों में आजादी से पहले बने बैराज, बाँध और तालाब बने हुए हैं। आजादी के बाद जो प्रयास हुए हैं वो बेतहाशा बढ़ी जनसंख्या के लिहाज से कम ही हैं। पिछले दो दशकों से पानी की जो अभूतपूर्व कमी शहर देख रहे हैं वो दिनोदिन बढ़नी ही है। तेज बारिश के बाद सड़कों पर बहते पानी को देखकर हमेशा मन से एक ठंडी आह निकलती है। काश, वो पानी अगली गर्मिंयों के लिए हम बचा पाते।

जब भी किसी बैराज या बाँध के साइफन चालू होते हैं तो उनकी खूबसूरती देखने से ज्यादा मन यह सोचकर परेशान हो उठता है कि काश, इस बाँध की गहराई कुछ और ज्यादा होती। ज्यादातर महानगरों में अब तालाब नहीं बचे। जहाँ बचे हैं वहाँ पुराने स्टेट टाइम (आजादी से पहले जब राजा-महाराजाओं का राज हुआ करता था) के तालाबों की चैनल व्यवस्था है और वो भी अतिक्रमण का शिकार हैं। शहरों के बीच से बह रही नदियाँ नालों में तब्दील हो चुकी हैं। सरकारें बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या और नालों पर जमे अतिक्रमणकारी वोटरों के दबाव में चुप रह जाती हैं।

भारत जैसे विशाल भू-भाग तथा विशालतम आबादी वाले देश में पानी के संकट को जिस तरह से अनदेखा किया जाता है वैसा उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। इसका खामियाजा भविष्य में क्या होगा इस पर आमतौर पर बहसें चलती रहती हैं, लेकिन ये बहसें भी अच्छे मानसून की आमद पर दफन हो जाती हैं। लेकिन इस बार ये साल भर चलती रहेंगी, क्योंकि बादलों ने हमें ठेंगा दिखा दिया है। शहरों में चौड़ी सड़कें बनाने के लिए जिस तरह से हरे-भरे पेड़ों को निर्लज्जता के साथ काट दिया जाता है उस समय भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी यह छोटी-सी बात नहीं समझ पाते कि वो उस शहर से बादलों और बारिश को विमुख करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। किसी शहर में जितने लोग रहते हों उतने ही पेड़ होने चाहिए लेकिन वर्तमान हालात क्या हैं ये बताने की जरूरत नहीं।

इस बार मध्यप्रदेश में बाँधों के विकास के लिए 379 करोड़ विश्व बैंक ने मंजूर किए हैं। इस रकम से 50 बाँधों का उद्धार किया जाएगा। लेकिन यह भविष्य के गर्भ में ही छिपा है कि उन बाँधों का कितना उद्धार हो पाएगा। एक ओर जहाँ अरब देशों में सड़कों के नीचे बड़े-बड़े पानी के टैंक बनाकर उसे वाप्षीकृत होने से बचाया जाता है वहीं हमारे देश में सूख रहे जल स्रोतों में जमा थोड़ा-बहुत जल भी सूरज की भीषण गर्मी से उड़ जाता है। हम ऐसी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं देते। बाँधों की मरम्मत और नए बाँधों के निर्माण की इस देश में कैसी गति है यह हम जानते हैं। इंदिरा सागर और सरदार सरोवर जैसे बाँधों को बनने में दशकों का समय लग गया। नए बाँध बनने शुरू होते नहीं हैं कि उससे पहले विस्थापितों के हिमायती सामने आ जाते हैं और काम अटक जाता है।

ओंकारेश्वर बाँध परियोजना इस मामले को लेकर कई बार अटकी। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच केन और बेतवा नदियों के जोड़ को लेकर समझौता हुआ था। खुद प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह वहाँ मौजूद थे। दोनों प्रदेशों के तत्कालीन मुख्यमंत्रियों मुलायमसिंह यादव और बाबूलाल गौर ने 25 अगस्त 2005 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन इस नदी जोड़ परियोजना का 4 वर्षों में क्या हुआ, किसी को नहीं मालूम।

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र में कनेरा सिंचाई परियोजना को शासन से स्वीकृति मिलने में ही 25 साल लग गए। इस परियोजना से लगभग 100 गाँवों को लाभ मिलने वाला है। इन उदाहरणों से समझा जा सकता है कि देश में योजनाएँ लागू होने की दर इतनी धीमी है कि सरकारें बदल जाती हैं, लेकिन ढर्रा नहीं बदलता। अभी तक पानी को लेकर कोई केन्द्रीयकृत नीति नहीं बन पाई है जबकि वर्तमान समय में इसकी सख्त और तुरंत जरूरत है।

नदी जोड़ परियोजना में एनडीए की वाजपेयी सरकार ने जितनी दिलचस्पी दिखाई थी बाद की सरकार में उस मामले में उतनी ही उदासीनता दिखाई दी। अब मौसम बदल रहा है। बादल हमारा साथ छोड़ रहे हैं। समय है कि जितना पानी पास में है उसे ही बचाकर रखा जाए, हौले से सहेजा जाए नहीं तो देश की आबादी के पास प्यासा तड़पने के सिवा और कोई चारा नहीं रह जाएगा।