May 14, 2009

सोनिया ने जो चाहा वो किया है!


भारतीय राजनीति को नई दिशा देने की है इच्छा..!!!!!!!!
दोस्तों, माफी चाहता हूँ कि वादा करके भी कल (बुधवार) को आप लोगों से मिल ना सका। अखबारी व्यस्तता तो आप लोग समझते ही हैं, और उस बीच टाइम निकालकर अपने दिल की बात आप लोगों के समक्ष रखने के लिए मुझे भारी श्रम करना पड़ता है। आज थोड़ा सा समय निकाला है। बात चूँकी सोनिया पर चल रही थी और उस बात को मैं जारी रखना चाह रहा था इसलिए इसे पिछली पोस्ट की अगली कड़ी ही समझिए..।

दोस्तों, सोनिया जिस देश इटली की हैं उस देश ने एक समय पूरे संसार पर राज किया है। वहाँ के लोगों की क्रूरता भी बहुत मशहूर है और आप ग्लेडिएटर फिल्म देखकर इतना तो जान ही गए होंगे कि वहाँ के लोग लड़ने के कितने शौकीन थे (हैं) और उस शौक के लिए उन्होंने किस प्रकार के खेलों को ईजाद कर रखा था। खैर, इटली से मुझे याद आया कि सोनिया की भारत में कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने चुनाव लड़ते समय अपनी संपत्ति की घोषणा की जो महज 18 लाख रुपए थी। कमाल है। जिस कांग्रेस पार्टी की सोनिया अध्यक्ष हैं उस पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव लड़ने में 1000 करोड़ रुपए का खर्चा किया है। लेकिन सोनिया के पास ना कार है और ना मकान। क्योंकि उन्होंने अपना मकान भी इटली में ही दिखाया है। दूसरे, उनके सुपुत्र राहुल गाँधी ने भी अपनी संपत्ति एक करोड़ 80 लाख रुपए बताई जबकि राहुल ने दिल्ली में अपने जिस प्लाट की कीमत १० लाख रुपए बताई है वो दरअसल 35 करोड़ रुपए का है। अरे, आप ही बताइए भला, दिल्ली में १० लाख रुपए में कुछ आता है क्या...???? इतने रुपए से तो वहाँ गुसलखाना भी ना बन सके। इन नेताओं की घोषित संपत्ति की भी जाँच होनी चाहिए।

खैर, अब मुद्दे की बात..... ये बात कुछ पुरानी है। तब इस देश के राष्ट्रपति श्री आर.वेंकटरमण थे। भले आदमी थे। दक्षिण के ब्राह्मण थे। तो उनका राष्ट्रपति के तौर पर एक टर्म पूरा हो चुका था। और राजेनद्र प्रसाद तथा राधाकृष्णन जी के बाद वो तीसरे राष्ट्रपति बनने जा रहे थे जिनके दूसरे टर्म को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा था। हालांकि राधाकृष्णन जी दो टर्म उपराष्ट्रपति रहे थे। खैर, राजीव जी तब जिंदा थे और वेंकटरमण को पसंद करते थे। तो वेंकटरमण ने राष्ट्रपति भवन के आखिरी दिनों के दौरान राजीव जी को सोनिया के साथ अपने आवास पर आमंत्रित किया। वहाँ कोई पूजा-अनुष्ठान था। राजीव जी गए, उनके साथ सोनिया भी थी। तब वेंकटरमण उन्हें वही तमिल लुंगी और माथे पर त्रिपुंड लगाए मिले। नाक के दोनों ओर चंदन लगा हुआ था। पूरी दक्षिण भारत वेशभूषा थी। राष्ट्रपति जी की पत्नी भी उनके साथ थीं। उसी प्रकार की वेशभूषा में। बस, फिर क्या था। सोनिया ने यह सब देखा और चिढ़ गईं। उन्होंने सोचा ये कैसा आदमी है। अजीब सा। इससे पहले सोनिया ने वेंकटरमण को हमेशा काले सूट में ही देखा था। लौटते समय घर जाते-जाते सोनिया ने राजीव जी का मूड बदल दिया और फरमान जारी कर दिया कि ये आदमी दूसरी बार तो राष्ट्रपति नहीं बनेगा। अब बेचारा पति क्या करता, पत्नी की तो सुनना ही है। वेंकटरमण की छुट्टी हो गई। राजीव जी चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाए।

दोस्तों, माफी चाहता हूँ कि ऊपर की बात का उल्लेख थोड़ा जल्दी कर दिया। लेकिन मैं थोड़ा सोनिया की डोमिनेन्सी की आदत बताना चाह रहा था। असल में अपनी बात प्रियंका को लेकर चल रही थी। तो कुछ लोगों ने मुझसे पूछ लिया कि प्रियंका हाथ से गई तो इसमें क्या है, सोनिया राहुल को तो प्रधानमंत्री बनवा ही सकती हैं। आखिर उनके हाथ में ही तो सबकुछ है। मैं भी ये मानता हूँ। लेकिन इसमें भी एक पेंच है। सोनिया इतने सालों में शायद थोड़ी सी हिन्दुस्तानी भी हो गई हैं, या कहें थोड़ी ओरथोडॉक्स....सोनिया को गाँधी परिवार के एक खास और पारिवारिक ज्योतिषी ने बता रखा है कि राहुल के तारे (स्टार्स) उतने सशक्त नहीं हैं कि वे प्रधानमंत्री बन सकें। अगर बनवा भी दिया तो घोर असफल हो सकते है। आपके घर से तो प्रियंका का ही योग है इस उच्च पद पर पहुँचने का। इसी ज्योतिषी ने सोनिया को यह भी बताया था कि वे खुद कभी प्रधानमंत्री नहीं बनें, नहीं तो उनके बच्चे अनाथ हो सकते हैं। यानी सोनिया को प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद जान का जबरदस्त खतरा हो सकता है। तो सोनिया ने अपने मामले में तुरंत उदारता दिखाई और डॉ. मनमोहन सिंह को अचानक कहीं से ले आईं और प्रधानमंत्री बना दिया। अब वे प्रियंका को लेकर चिंतित हैं क्योंकि प्रियंका अपने परिवार की वजह से राजनीति में आने की हमेशा ना-ना करती रहती हैं। हालांकि बीच में कई बार प्रियंका सकारात्मक संकेत देती हैं लेकिन कांग्रेस में खुशी की लहर उमड़े इससे पहले ही वे वापस ना-ना करने लगती हैं। तो वो सकारात्मक संकेत सोनिया के प्रेशर की वजह से ही आते हैं। अब सोनिया इस बात को लेकर असमंजय में हैं कि प्रियंका वाले मामले में क्या किया जाए...सही लांच पैड की तलाशी की जा रही है। और यह भी तय है कि सोनिया धीरे-धीरे उन सभी काँटों को कांग्रेस से निकाल रही हैं या निकाल देंगी जो उनके परिवार के आगे बढ़ने के बीच में आएँगे। फिर भले ही वो कितने ताकतवर ही क्यों ना हों..?? वो शरद पवार, पी.ए.संगमा और अर्जुनसिंह तो याद हैं ना आपको, जिन्हें सोनिया ने अलग-अलग तरीके से निपटाया है।

दोस्तों, फिर से एक ब्रेक लेते हैं...ये बातें होती रहेंगी। शेष अगली मुलाकात के लिए मैंने रख लिया है। अभी बहुत है आप लोगों से शेयर करने को। तब तक कयासों और चटखारों का दौर चलने दिया जाए..। फिर मुलाकात होती है गाँधी परिवार को लेकर..। अगली किश्त में मेनका और वरुण को किनारे करने की कहानी लेकर आउँगा। तब तक के लिए विदा।

आपका ही सचिन...।

May 12, 2009

प्रियंका को फिर भी ना बचा सकीं सोनिया!



सयानी सोनिया की मनमानी सभी जगह नहीं चली
दोस्तों, मैं एक बार फिर से आपके सामने हूँ। मेरी पिछली पोस्ट अमिताभ बच्चन पर थी। उससे पिछली सोनिया गाँधी पर..लेकिन इस बार मैं इन दोनों लोगों को आपके लिए जोड़ सकता हूँ।

तो दोस्तों, अब मुद्दे की बात। कि सोनिया गाँधी सयानी या कहें चतुर महिला हैं यह किसी को बताने की जरूरत नहीं। लेकिन उन्होंने कुछ मामलों में जीवन में मात भी खाई है। सबसे बड़ा उदाहरण हैं प्रियंका गाँधी। सोनिया ने प्रियंका को लेकर बहुत ख्वाब संजो रखे थे लेकिन प्रियंका ने 12 साल पहले उन ख्वाबों को पलीता लगा दिया उस राबर्ट वाडरा से शादी करके। कम ही लोगों को पता होगा कि आखिर राबर्ट में ऐसी क्या बात थी कि परी सी लगने वाली प्रियंका ने उस भुजंग से दिखने वाले राबर्ट के साथ ब्याह रचा लिया और राजनीतिक जीवन से अभी तक सिर्फ उस शादी की वजह से दूरी बना रखी है। जबकि वो जानती हैं कि वो राजानिती में आईं तो जबरदस्त सफल होंगी क्योंकि भारत की जनता उनमें उनके पिता राजीव गाँधी की छवि देखती हैं। तो सुनिए, प्रियंका और राबर्ट स्कूल के समय से दोस्त हैं। राबर्ट एक बहुत अच्छा सालसा डांसर है और उसकी इसी अदा पर प्रियंका मर मिटीं। स्कूल के समय से ही दोनों जोड़ा बनाकर सालसा करते थे। हालांकि इससे पहले सोनिया ने कई लोगों की नजरों से प्रियंका को बचाए रखा लेकिन यहाँ आकर वो गच्चा खा गईं।

अब आप मुझसे पूछ सकते हैं कि किन लोगों की नजरों से सोनिया ने प्रियंका को बचाए रखा। तो मैं अभी सिर्फ दो नाम लूँगा। सबसे पहला कि राजीव गाँधी के घनिष्ट मित्र होने के नाते खुद अमिताभ बच्चन अभिषेक के लिए प्रियंका को (यहाँ उम्र का बंधन ना देखें..बड़े परिवारों में सब चलता है और ऐश भी अभिषेक से बड़ी है) पसंद बनाए हुए थे। जया भी यह रिश्ता चाहती थीं लेकिन सोनिया नहीं मानीं। फिर माधवराव सिंधिया भी ज्योतिरादित्य के लिए प्रियंका को चाहते थे लेकिन यहाँ भी दाल नहीं गलने दी गई। सोनिया प्रियंका के लिए किसे चाहती थीं यह बात तो ओपन नहीं हो सकी लेकिन राजीव जी की हत्या के बाद सोनिया ने सारी लगामें अपने हाथ में ले लीं और उनके सभी दोस्तों की धीरे-धीरे छुट्टी कर दी। 1998 में सोनिया ने कांग्रेस की कमान संभाली और बहुत ताकतवर होकर सामने आईं लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और प्रियंका राबर्ट का हाथ 1997 में थाम चुकी थीं, नहीं तो प्रियंका के लिए सोनिया ने बहुत ऊँचे सपने देखे थे। सोनिया प्रियंका को उस जगह पर बैठातीं जहाँ मजबूरी में उन्होंने राहुल को बैठाया, सोनिया हमेशा से जानती थीं कि प्रियंका में पब्लिक अपील राहुल से ज्यादा है, लेकिन भाग्य को कौन टाल सकता है। सोनिया राबर्ट से बहुत चिढ़ती थीं लेकिन प्रियंका का परिवार बढ़ा, दो बच्चे पैदा हो गए और हर पारिवारिक इंसान की तरह सोनिया ने भी राबर्ट को अपना लिया। लेकिन राबर्ट अभिषेक, ज्योतिरादित्य से कमजोर कैडिंडेट साबित हुए।

तो मेरे दोस्तों, यहीं मैं आपको एक ऐसी बात बताने जा रहा हूँ जिससे आपको पता चलेगा कि क्यों गाँधी परिवार और बच्चन परिवार का तीन पीढ़ियों का घनिष्ट रिश्ता टूट गया। आगे सुनिए, जब प्रियंका ने राबर्ट से शादी की तब इस बात से झल्लाई जया बच्चन ने नंदा फैमिली (जो बच्चन परिवार के साथ ही गाँधी परिवार के रिश्ते में भी है) में यह कह दिया कि आखिर प्रियंका गई तो एक कबाड़ी के साथ ही ना..!!!!!!! (विदित है कि राबर्ट का पारिवारिक धंधा एंटीक बर्तन-भांडों के व्यापार से संबंधित है)

बस यही वो बात थी जिसने सोनिया का खून खौला दिया। उस दिन से आज का दिन है कि दोनों परिवारों में पड़ी दरार चौड़ी होती गई और अमिताभ यह कहते सफाई देते रहे कि वो (गाँधी परिवार) राजा हैं और हम (बच्चन परिवार) रंक हैं। अमिताभ अपनी लिमिट जानते हैं इसलिए झुक जाते हैं लेकिन जया बच्चन ने इस पूरे एपिसोड में द्रोपदी का किरदार निभाया और इन दो पुराने परिचित परिवारों में ऐसी आग लगाई जो समय के साथ बुझने के बजाए बढ़ती जा रही है। सोनिया को पता है कि प्रियंका ने गलती की है लेकिन वो ना तो इसे स्वीकारना चाहती हैं और ना ही किसी से सुनना चाहती हैं। जया बच्चन ने बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया था। जबकि अमिताभ का मानना था कि वे राजीव जी के मित्र थे तो क्यों तो बाहरी महिलाओ (बहुओं) ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

.........दोस्तों, लिखते-लिखते थोड़ा थक गया हूँ। सोनिया के विजन या चतुराई को बताना आगे भी जारी रखूँगा...अब कल तक का इंतजार किजिए...अचानक थोड़ा काम भी आ गया है। तब तक के लिए विदा..

आपका ही सचिन.....।

May 11, 2009

अमिताभ बच्चन गंजे हैं!

दोस्तों, शताब्दी के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बारे में हम रोजाना कुछ ना कुछ पढ़ते रहते हैं। आज खबर है कि उन्हें मकाऊ में अपना एक प्रशंसक मिला जिसने उन्हें बताया कि २५ साल पहले उसने उन्हें छूकर यह देखा था कि अमिताभ सच में एक हकीकत हैं या कोई भ्रम..। फिर खबर आई की उनकी आने वाली फिल्म रण का गाना जन..जण...मन...रण विवादित हो गया है और इसे फिल्म से हटाने की माँग की जा रही है। फिर कभी अमिताभ कहते हैं कि उनका ब्लॉग पढ़ने वाले पाठक उनके परिवार समान ही हैं। लेकिन इन सब बातों को पढ़ते हुए मुझे एक ख्याल आता है कि अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने बारे में सभी बातें लोगों को बताना सीख लिया है। वो जानते हैं कि उनकी लिखी बातें खबर भी बनती हैं। लेकिन मैं उनके बारे में आपको कुछ अन्य रोचक बातें बताउँगा। जैसे, अमिताभ ने किसी को यह कभी क्यों नहीं बताया कि वे गंजे हैं...!!!!!!!

जी हाँ, ये सच है कि अमिताभ गंजे हैं..। यकीन नहीं हुआ आपको..?? तो आप अमिताभ की सभी तस्वीरें सामने रखकर देखिए...उसमें आप एक समानता पाएँगे। एक बाल भी इधर से उधर हुआ कभी नहीं पाएँगे। हाँ, वे बालों का रंग थोड़ा बदलवा लेते हैं लेकिन अब तो काफी समय से उनके विग का रंग भी एक ही है। मेरी बात आजमाकर देखिएगा आप। दूसरा तर्क, अमिताभ की उम्र 66 वर्ष है। क्या इस उम्र में किसी व्यक्ति के बाल इतने स्टाइलिश और इतने घने हो सकते हैं जैसे कि अमिताभ के हैं। फिर बीच में आप लोगों को याद होगा कि अमिताभ थोड़े दिन पहले फिर बीमार हो गए थे और लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे थे। जब वे बाहर आए तो भरी दोपहर बंदर टोपा लगाए थे। नहीं समझ आया आप लोगों को, कि वो उस टोपे को क्यों पहने थे...????? अरे भाई, अपना गंजापन छुपाने के लिए, और काएके लिए..। एक और तर्क सुन लीजिए..अमिताभ के बालों के देखिए..वो सभी एक सीध में हैं, खड़े हुए से...जबकि आपके-हमारे बाल बड़े होने पर स्वतः थोड़ा मुड़ जाते हैं...तो यह फर्क है असली और नकली बालों में...अब आप लोग शिकायत ना कीजिए, अमिताभ बच्चन को आपने पिछले कई सालों से बड़े बालों में नहीं देखा होगा..तो उसका यही कारण है....आप मित्रों में से कोई मुझसे पूछ सकता है कि वे कब से गंजे हैं...तो यह भी सुन लीजिए..वो 1982 में कुली फिल्म के सेट पर हुई दुर्घटना के बाद से गंजे हैं। उस दौरान ली गई स्टेराइड्स ने उनके शरीर की हालत खराब कर दी, बाल उड़ा दिए..और आज उनके साथ २० हजार रुपए महीना लेने वाला एक आदमी रहता है जो उन्हें समय पर दवाइयाँ देता है। ये दवाइयाँ प्रत्येक माह लाखों रुपए की होती हैं। यानी बच्चन साहव पूरी तरह से दवाइयों पर चल रहे हैं..कारण वही पुरानी चोट...। हाँ ये बात अलग है कि उनकी लंबी उम्र के पीछे हरिवंशराय बच्चन और तेजी बच्चन का हाथ है। कारण..कि लंबी उम्र का मामला हैरिडिटी का होता है। जिस व्यक्ति के माता-पिता लंबी उम्र के होते हैं....बहुत संभव है कि वह व्यक्ति भी लंबी उम्र का ही हो....। सो बच्चन साहब भी जी रहे हैं...। तो अमित जी के गंजे होने की बात अब भी दोस्त लोग ना माने तो मैं क्या कर सकता हूँ...। :-)

खैर, अब बात अमिताभ की ब्लॉगिंग की....अमिताभ अपना ब्लॉग पढ़ने वाले पाठकों को अपना परिवार कहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वो परिवार उपेक्षित है। अमिताभ अपनी छोटी-मोटी पोस्ट पर भी 500 से 1000 कमेन्ट्स पा लेते हैं....लेकिन अमिताभ ने उन कमेन्ट्स को इतना धुंधला कर रखा है कि कोई भी उन्हें आँखें गड़ाकर भी नहीं पढ़ सकता और फिर अमिताभ को तो खुद चश्मा लगा हुआ है। वे क्या पढ़ पाते होंगे जब हम ही नहीं पढ़ पा रहे हैं। दूसरी बात, जिस प्रकार अमिताभ अपनी दवाइयाँ खुद नहीं ले पाते तो वे खुद ब्लॉग लिखने जैसा कष्टकारी काम कैसे कर पाते होंगे। अनिल अंबानी को पता है कि बिग अड्डा की अच्छी शुरुआत अमित जी के ब्लॉग लिखने के वजह से ही हुई है। तो एक मातहत रखवा दिया होगा (महीने के वेतन पर) जो अमित जी से सुनकर उनका ब्लॉग लिख देता होगा, ठीक वैसे ही जैसे आडवाणी जी या अन्य बड़ी हस्तियाँ लिख (?) रही हैं। तो अमित जी के ब्लॉग पर दोबारा जाइए...और इन सब बातों को महसूस कीजिए..। मैं तबतक के लिए आपसे विदा लेता हूँ।

आपका ही सचिन...।

May 09, 2009

प्रतिभा पाटील के काम आने का समय नजदीक है!


सोनिया ने दूर की सोची थी

दोस्तो, लोकसभा चुनाव अपने शबाब से गुजर चुके हैं। काफी कुछ हो चुका है। इस बीच कई रोचक और राष्ट्रीय स्तर की घटनाएँ भी हुईं। मुलायम ने कम्प्यूटर और अंग्रेजी पर पाबंदी की बात कही तो प्रियंका ने मोदी को जवाब दिए जबकि मोदी ने भी कांग्रेस को बुढ़िया और फिर गुड़िया पार्टी कहा। वरुण का एपिसोड भी हुआ। लेकिन क्या करें इन सब विषयों पर लिखने की इच्छा होते हुए भी कुछ नहीं लिख पाया। कारण यही लोकसभा चुनाव और इनसे जुड़ी अखबारी व्यस्तता, लगता है कि मुझे पढ़ने वाले पाठक भी छूट गए होंगे। लेकिन वापसी तो करनी ही है। सो, आज थोड़ा सा समय निकाल कर बैठा हूँ। संदर्भ कल पढ़े एक एनालिसिस का है जिसमें कहा गया था कि इस बार भी पिछली बार की तरह सिंगल लारजेस्ट पार्टी को ही राष्ट्रपति द्वारा सरकार बनाने के लिए न्यौता दिया जाएगा। जबकि अगर पिछली बार सबसे बड़े गठबंधन को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाता तो वह एनडीए होना चाहिए था क्योंकि वो तब सबसे बड़ा था और संप्रग ने तो राष्ट्रपति से बुलावे के बाद अपना आकार लिया था। या कहें ओपरचुनिस्ट लोगों की जमात इक्ट्ठी हो गई थी। विश्लेषण में इस बार भी कांग्रेस को बुलावे की बात कही गई थी अगर वो सिंगल लारजेस्ट पार्टी हुई और अगर ना हुई तो संप्रग को बुलाया जा सकता है बड़े, गठबंधन होने के नाते क्योंकि राष्ट्रपति भवन में जो महिला राष्ट्रपति बैठी हैं वो आधा झुककर सोनिया गाँधी को नमस्ते करती हैं....!!!!!!

दोस्तों, अब मैं कुछ आपको बताना चाहता हूँ, हालांकि वो विवादास्पद हो सकता है लेकिन सोनिया गाँधी शांत रहने वाली बेहद ही चतुर तथा सयानी महिला हैं। उन्होंने ये गुण अपनी सास इंदिरा गाँधी के करीब रहते सीखे और राजनीति में सोनिया को फिलहाल कोई नहीं पकड़ सकता। ये हमें उनके पिछले १० साल के कार्यकाल से समझ लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हुई है। मुझे राजनीति की एक विशेषज्ञ (महिला) ने बताया कि श्रीमती प्रतिभा पाटील राष्ट्रपति कैसे बनीं। प्रतिभा पाटील जब राजस्थान की राज्यपाल थीं तब वहाँ गुर्जर और मीणाओं के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी। आंदोलन चल रहा था और वसुंधरा राजे वहाँ की मुख्यमंत्री थीं। तो श्रीमती पाटील दिल्ली सोनिया गाँधी से मिलने पहुँची यह पूछने की मैडम मेरी वहाँ क्या भूमिका हो और मेरा क्या स्टेण्ड होना चाहिए, इस एपिसोड में। वसुंधरा सरकार को लेकर और पूरे आंदोलन को लेकर। उस समय एपीजे अब्दुल कलाम का कार्यकाल पूरा होने जा रहा था और सोनिया उनके दूसरे कार्यकाल के बारे में विचार तो दूर की बात अपने किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति भवन में बैठाने की गहन चिंता में खोई हुई थीं। तभी प्रतिभा पाटील वहाँ पहुँच गईं थीं। इन्हें देखते ही सोनिया ने सोचा, लो बन गई बात। एक महिला को राष्ट्रपति पद पर बैठाने के फैसले को नया माना जाएगा और इसका कोई विरोध भी नहीं करेगा, तथा उनका एक विश्वसनीय व्यक्ति सर्वोच्च पद पर बैठ जाएगा जो २००९ के चुनावों में उनके सीधे तौर पर काम आएगा। सोनिया को बैठे-बैठे ही समस्या का हल मिल गया था और प्रतिभा पाटील ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो महाराष्ट्र से उठकर कहाँ पहुँचने वाली हैं। यहाँ मैं दोस्तों को बताना चाहता हूँ कि श्रीमती पाटील ने इमरजेंसी के समय इंदिरा गाँधी की बहुत सेवा की थी, उनके जेल जाने के दौरान उनका घर (या कहें किचन) संभाला था और सोनिया भी उनको कई दशकों से जानती हैं। तो अब उनको उनकी सेवा का रिवार्ड मिला। अब इस एहसान को वो १६ मई के बाद चुकाएँगी जब राष्ट्रपति के हाथ सत्ता आ जाती है और वो जिसे चाहे सरकार बनाने के लिए बुला सकता है। निश्चित ही वो सोनिया से उस दौरान पूछेंगी कि मैडम मैं आपको कब बुलावा भेंजू..मुझसे मिलने के लिए..या मैडम आपके पास कब समय है मुझसे मिलने का...मैं आपको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहती हूँ......!!!!!!!!!

आपका ही सचिन.......।

April 24, 2009

अब ये कसाब भी छूटेगा..!!!!!!


मुंबई (भाषा), शुक्रवार, 24 अप्रैल 2009( 14:28 IST )
मुंबई आतंकवादी हमलों में गिरफ्तार एकमात्र जिंदा आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब की उम्र का पता लगाने के लिए अदालत ने जाँच का आदेश दिया। अदालत ने यह पता लगाने को कहा है कि कसाब नाबालिग अपराधी है या नहीं न्यायाधीश एमएल टाहिलियानी ने विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को 28 अप्रैल को उन गवाहों से पूछताछ करने की अनुमति दी, जिनमें डॉक्टर तथा जेलर शामिल हैं। इन गवाहों से यह पूछा जाएगा कि क्या अपराध को अंजाम देते समय कसाब 18 साल से ऊपर का था और क्या वह नाबालिग अपराधी नहीं है। अदालत ने इसके साथ ही जेल प्रशासन को उसकी उम्र के निर्धारण के लिए कसाब को दंत परीक्षण और ओसिफिकेशन परीक्षण की खातिर भी ले जाने का निर्देश दिया। परीक्षण करने वाले रेडियोलॉजिस्ट तथा दंत चिकित्सक से अदालत के समक्ष 28 अप्रैल से पहले रिपोर्ट पेश करने को भी कहा गया है। आरोपी के वकील अब्बास काजमी ने बताया कि कसाब को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ इन परीक्षणों के लिए ले जाया जाएगा। यदि जाँच से यह साबित हो जाता है कि कसाब नाबालिग है, तो मामला बाल अपराध अदालत को सौंप दिया जाएगा। काजमी ने बताया कि बाल अपराध न्याय अधिकरण के तहत अधिकतम सजा तीन साल है।

इन बातों से समझे आप कुछ....????
यह कसाब भी अब छूटने के करीब जा रहा है। हमारे देश की सरकार और यहाँ की व्यवस्था को तो हम कोसते-कोसते थक गए हैं लेकिन फिर भी क्या कुछ नहीं बदलने वाला..?? एक कम उम्र लड़का (हत्यारा) हमारे देश में अपने सरीखे ही कुछ लड़कों के साथ घुस आता है। 200 मासूम लोगों को जान से मार डालता है, 300 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर देता है। कई घर उजाड़ देता है। लेकिन हमारे देश का ढच्चर कानून है कि अपनी आदतों से बाज ही नहीं आ रहा। वह उस हत्यारे की उम्र का परीक्षण करवाना चाहते है। पहले ही हम उस अफजल को पाल रहे हैं अब इस कसाब को पालने की भी पूरी तैयारी की जा रही है। क्या हम कभी किसी को ऐसी सजा नहीं दे पाएँगे कि दूसरे उससे सबक सीखें..?? मुझे तो अब लगने लगा है कि भारत पर कोई परमाणु बम भी फैंक दें जिसमें कई लाख लोग मारे जाएँ,
और इत्तेफाक से उस बम को फैंकने वाला हमारी पकड़ में आ जाए तो हमारा कानून उस हत्यारे की भी लल्लो-चप्पो में लगा रहेगा और हम उसको भी सजा नहीं दे पाएँगे। अब तो कहने के लिए नए शब्द भी नहीं मिलते हैं। आखिर में चलते-चलते बस इतना ही एक सच्चा मुसलमान ही मुसलमान का साथ देता
है। कसाब के वकील अब्बास आजमी (जो शक्ल में ही सूअर की तरह दिखता है) ने बता दिया है कि कसाब अगर नाबालिग साबित हो जाता है तो वह अधिकतम 3 साल में छूट जाएगा। धन्य है हमारा देश...धन्य है हमारा कानून... और अन्त में धन्य हैं हम सब कि हमने यहाँ जन्म लिया। शायद यही कारण है कि देश की जनता का हमारी राजनीति और नेताओं से मोहभंग हो गया है। गिरता मतदान प्रतिशत इस बात को दर्शा रहा है। मुझ समेत देश की जनता अब इस सरकार और राजनीति से नफरत
करती है....सिर्फ नफरत..।

आपका ही सचिन..।

April 20, 2009

खतरनाक होगा 'ग्लोबल वार्मिंग' का असर



सचिन शर्मा
'ग्लोबल वार्मिंग' दुनिया के लिए कितनी बड़ी समस्या है, ये बात एक आम आदमी समझ नहीं पाता है। उसे ये शब्द थोड़ा 'टेक्निकल' लगता है इसलिए वो इसकी तह तक नहीं जाता है। लिहाजा इसे एक वैज्ञानिक परिभाषा मानकर छोड़ दिया जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह एक दूर की कौड़ी है और फिलहाल संसार को इससे कोई खतरा नहीं है। कई लोग इस शब्द को पिछले दशक से ज्यादा सुन रहे हैं इसलिए उन्हें ये बासी लगने लगा है।

भारत में भी ग्लोबल वार्मिंग एक प्रचलित शब्द नहीं है और भाग-दौड़ में लगे रहने वाले भारतीयों के लिए भी इसका अधिक कोई मतलब नहीं है। लेकिन विज्ञान की दुनिया की बात करें तो ग्लोबल वार्मिंग को लेकर भविष्यवाणियाँ की जा रही हैं। इसको 21वीं शताब्दी का सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है। यह खतरा तृतीय विश्वयुद्ध या किसी क्षुद्रग्रह (एस्टेरोइड) के पृथ्वी से टकराने से भी बड़ा माना जा रहा है।

ये हुई कुछ ऊपरी बातें जो ग्लोबल वार्मिंग को लेकर कही गईं लेकिन अगर हम इसकी तह में जाएँ तो हमें पता चलेगा कि वाकई यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है। अगर इसे नहीं संभाला गया तो यह किसी विश्वयुद्ध से ज्यादा जान-माल की हानि कर सकता है। सबसे पहले हमें इसकी कुछ शुरुआती बातें समझनी होंगी।

माना जाता है कि पिछली शताब्दी में यानी सन 1900 से 2000 तक पृथ्वी का औसत तापमान 1 डिग्री फैरेनहाइट बढ़ गया है। सन 1970 के मुकाबले वर्तमान में पृथ्वी 3 गुणा तेजी से गर्म हो रही है। इस बढ़ती वैश्विक गर्मी के पीछे मुख्य रूप से मानव ही है। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन, गाड़ियों से निकलने वाला घुँआ और जंगलों में लगने वाली आग इसकी मुख्य वजह हैं। इसके अलावा घरों में लक्जरी वस्तुएँ मसलन एयरकंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, ओवन आदि भी इस गर्मी को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रीन हाउस गैस वो होती हैं जो पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश तो कर जाती हैं लेकिन फिर वो यहाँ से वापस 'स्पेस' में नहीं जातीं और यहाँ का तापमान बढ़ाने में कारक बनती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इन गैसों का उत्सर्जन अगर इसी प्रकार चलता रहा तो 21वीं शताब्दी में पृथ्वी का तापमान 3 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम बहुत घातक होंगे।

दुनिया के कई हिस्सों में बिछी बर्फ की चादरें पिघल जाएँगी, समुद्र का जल स्तर कई फीट ऊपर तक बढ़ जाएगा। समुद्र के इस बर्ताव से दुनिया के कई हिस्से जलमग्न हो जाएँगे। भारी तबाही मचेगी। यह तबाही किसी विश्वयुद्ध या किसी 'एस्टेरोइड' के पृथ्वी से टकराने के बाद होने वाली तबाही से भी बढ़कर होगी। हमारे ग्रह पृथ्वी के लिए वो दिन बहुत बुरे साबित होंगे।

ग्लोबल वार्मिंग के प्रमुख कारक : जैसा कि ऊपर बताया गया है कि ग्लोबल वार्मिंग के पीछे मुख्य रूप से ग्रीन हाउस गैसों का होना है। तो सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि ये गैसें कौन-सी हैं और कैसे पैदा होती हैं। ग्रीन हाउस गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसें शामिल होती हैं। इनमें भी सबसे अधिक उत्सर्जन कार्बन डाइऑक्साइड का होता है। इस गैस का उत्सर्जन सबसे अधिक 'पॉवर प्लांट्स' से होता है।

याद रखें कि बूँद-बूँद से ही घड़ा भरता है। अगर हम ये सोचें कि एक अकेले हमारे सुधरने से क्या हो जाएगा तो इस बात को ध्यान रखें कि हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें तो ग्लोबल वार्मिंग को भी परास्त किया जा सकता है
बिजली संयंत्रों को बिजली पैदा करने के लिए भारी मात्रा में जीवाश्म ईंधन (मसलन कोयला) का उपयोग करना पड़ता है। इससे भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड पैदा होती है। माना जाता है कि संसार में 20 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड गाड़ियों में लगे गैसोलीन इंजन की वजह से उत्सर्जित होती है। इसके अलावा विकसित देशों के घर किसी भी कार या ट्रक से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं। इनको बनाने में कार्बन डाइऑक्साइड की बहुत मात्रा उत्सर्जित होती है। इसके अलावा इन घरों में लगने वाले उपकरण भी इन गैसों का उत्सर्जन करते हैं।

जागरूकता ही उपाय : ग्लोबल वार्मिंग को रोकने का कोई इलाज नहीं है। इसके बारे में सिर्फ जागरूकता फैलाकर ही इससे लड़ा जा सकता है। हमें अपनी पृथ्वी को सही मायनों में 'ग्रीन' बनाना होगा। अपने 'कार्बन फुटप्रिंट्स' (प्रति व्यक्ति कार्बन उर्त्सजन को मापने का पैमाना) को कम करना होगा। हम अपने आसपास के वातावरण को प्रदूषण से जितना मुक्त रखेंगे इस पृथ्वी को बचाने में उतनी बड़ी भूमिका निभाएँगे।

याद रखें कि बूँद-बूँद से ही घड़ा भरता है। अगर हम ये सोचें कि एक अकेले हमारे सुधरने से क्या हो जाएगा तो इस बात को ध्यान रखें कि हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें तो ग्लोबल वार्मिंग को भी परास्त किया जा सकता है। ये एक ऐसा राक्षस है जो जब तक सो रहा है, हम सुरक्षित हैं लेकिन अगर यह जाग गया तो हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा।

कहाँ से होता है ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन
पॉवर स्टेशन से - 21.3 प्रतिशत
इंडस्ट्री से - 16.8 प्रतिशत
यातायात और गाड़ियों से - 14 प्रतिशत
खेती-किसानी के उत्पादों से - 12.5 प्रतिशत
जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल से - 11.3 प्रतिशत
रहवासी क्षेत्रों से - 10.3 प्रतिशत
बॉयोमॉस जलने से - 10 प्रतिशत
कचरा जलाने से - 3.4 प्रतिशत

बढ़ रहा है खतरा : हमने टेलीविजन के माध्यम से संसार में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ रहे खतरों को देखा है। आर्कटिक में पिघलती हुई बर्फ, चटकते ग्लेशियर, अमेरिका में भयंकर तूफानों की आमद बता रही है कि हम 'मौसम परिवर्तन' के दौर से गुजर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका असर सिर्फ समुद्र तटीय इलाकों पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि सभी जगह पड़ेगा।

माना जा रहा है कि इसकी वजह से उष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में नमी बढ़ेगी। मैदानी इलाकों में भी इतनी गर्मी पड़ेगी जितनी कभी इतिहास में नहीं पड़ी। इस वजह से विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियाँ पैदा होंगी। वैज्ञानिकों के अनुसार आज के 15.5 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान के मुकाबले भविष्य में 22 डिग्री सेंटीग्रेट तक तापमान जा सकता है।

हमें ध्यान रखना होगा कि हम प्रकृति को इतना नाराज नहीं कर दें कि वह हमारे अस्तित्व को खत्म करने पर ही आमादा हो जाए। हमें उसे मनाकर रखना पड़ेगा। हमें उसका ख्याल रखना पड़ेगा, तभी तो वह हमारा ख्याल रखेगी।

April 11, 2009

अपने में इतिहास समेटे बाग की गुफाएँ

प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ इतिहासबोध

सचिन शर्मा
बाग की गुफाओं का प्रवेश द्वार
ND ND
'शब-ए-मालवा' इंदौर से 150 किलोमीटर दूर एक ऐसी एतेहासिक और प्राकृतिक धरोहर स्थित है जिसका ज्यादातर लोगों ने नाम तो सुना है लेकिन देखा कम ही है। दुर्गम स्थल पर स्थित होने के कारण सैर-सपाटा पसंद करने वाले लोग उस तरफ आसानी से रुख नहीं करते लेकिन दूर देश से आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए यह धरोहर एक जिज्ञासा का विषय हमेशा से बनी रहती है।

खासतौर से बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों के लिए यह किसी तीर्थ से कम नहीं है। यह धार जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाग की गुफाएँ हैं जो अपने भित्ति चित्रों की वजह से अजंता के समकक्ष मानी जाती हैं। इन्हें भारत सरकार ने राष्ट्रीय महत्व का सुरक्षित पुरा स्मारक घोषित कर रखा है।

क्या है बाग में :
बाग नदी और बाग कस्बे के नाम की वजह से इन गुफाओं को 'बाग की गुफाओं' के नाम से जाना जाता है। गुफाओं के बनाने के लिए खूबसूरत जगह का चुनना यह बताता है कि बाग गुफा मंडप के निर्माता प्राकृतिक सौन्दर्य के उपासक थे। वर्ष 1953 में भारत सरकार द्वारा बाग गुफाओं को 'राष्ट्रीय स्मारक' घोषित किया गया। इसके संरक्षण का जिम्मा पुरातत्व विभाग को सौंपा गया। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के एक रेतीले पत्थर के पर्वत पर निर्मित इन गुफाओं की संख्या 9 है।

पहली गुफा 'गृह गुफा' कहलाती है। दूसरी गुफा 'पांडव गुफा' के नाम से प्रख्यात है। यह बाकी सब गुफाओं से अधिक बड़ी और अधिक सुरक्षित प्रतीत होती है। तीसरी गुफा का नाम 'हाथीखाना' है। इसमें बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए कोठरियाँ बनी हुई हैं। चौथी गुफा को 'रंगमहल' कहा जाता है। पाँचवी गुफा बौद्ध भिक्षुओं के एक स्थान पर बैठकर प्रवचन सुनने के लिए बनाई गई थी। पाँचवी और छठी गुफा आपस में मिली हुई हैं तथा इनके बीच का सभा मंडप 46 फुट वर्गाकार है।

सातवीं, आठवीं और नौवीं गुफाओं की हालत ठीक नहीं है और वे अवशेष मात्र ही नजर आती हैं। इन गुफाओं की एक विशेषता यह भी है कि इनके अंदर जाकर इतनी ठंडक का अहसास होता है जैसे आप किसी एयरकंडीशन कक्ष में आ गए हों। गुफाओं के अंदर कई जगह से पहाड़ों से प्राकृतिक तरीके से पानी भी रिसकर आता रहता है। ये गुफाएँ कई शताब्दी पुरानी हैं।

बाग की गुफाएँ
ND ND
लेकिन इनका काल निर्धारण आज भी नहीं हो पाया है। इतिहासविद इन्हें अजंता से पुराना तो नहीं मानते लेकिन यह जरूर मानते हैं कि यहाँ के भित्ति चित्रों में अंकित मनुष्यों की वेश-भूषा व अलंकार आदि से इनका समय वही निश्चित होता है जो अजंता की पहली और दूसरी गुफाओं का है। विख्यात इतिहासविद और पुराविद श्री कुमार स्वामी ने इन्हें पाँचवी शताब्दी का माना है।

भित्ति चित्र अब संग्रहालय में :
बाग की गुफाओं के भित्ति चित्र कई शताब्दियों तक प्रकृति ने सहेजकर रखे थे। बाद में जंगलों की कटाई और गुफाओं में बाबाओं-महात्माओं द्वारा आग जलाने और धुँआ करने के बाद इन भित्ति चित्रों पर संकट मंडराने लगा। गुफाओं के अंदर चमगादड़ों ने भी अपने डेरे बना लिए थे। नमी और आर्द्रता की वजह से भी भित्ति चित्र प्रभावित हो रहे थे। तब इन्हें गुफा से हटाने का निर्णय लिया गया।

बाग की गुफाएँ
ND ND
1982 से इन चित्रों को दीवारों व छतों से निकालने का कार्य शुरू हुआ। नमी से प्रभावित इन चित्रों को तेज धार वाले औजारों से काटकर दीवारों से अलग किया गया। निकाले गए चित्रों को मजबूती देने के उद्देश्य से फाइबर ग्लास एवं अन्य पदार्थों से माउंटिंग की गई। चित्रों को वापस मूल स्वरूप में लाने के लिए उनकी रासायनिक पदार्थों से फैंसिंग की गई।

बाद में इन चित्रों को गुफाओं के सामने निर्मित संग्रहालय में रखा गया। इन चित्रों को अब संग्रहालय में ही देखा जा सकता है। गुफाओं के भीतर अब सिर्फ मूर्तियाँ ही बची हैं जिनमें से अधिकांश बुद्ध की हैं या फिर बुद्ध के जीवनकाल से जुड़ी घटनाओं को बयान करती हैं।

कैसे जाएँ, कब जाएँ :
बाग की गुफाएँ बहुत सुंदर स्थान पर स्थित हैं। सामने बाग नदी बहती है और चारों ओर हरियाली तथा जंगल हैं। धार जिले में विंध्य श्रेणी के दक्षिणी ढाल पर, नर्मदा नदी की एक सहायक नदी बागवती के किनारे उसकी सतह से 150 फुट की ऊँचाई पर यह विश्व प्रसिद्ध गुफाएँ हैं। अगर आप स्वंय के वाहन से बाग जाना चाहते हैं तो उसमें काफी सहूलियत रहेगी। इंदौर से 65 किलोमीटर दूर है धार।

धार से 71 किलोमीटर की दूरी पर आदिवासी क्षेत्र टांडा है। यहाँ पहुँचने के बाद बाग कस्बा सिर्फ 20 किमी दूर रह जाता है। बाग पहुँचने के बाद 7 किमी का रास्ता तय करके इन गुफाओं तक पहुँचा जा सकता है। यहाँ जाने का सबसे अच्छा मौसम बारिश का है क्योंकि गुफाओं के सामने बहने वाली बाग नदी उस समय बहती है। यह मौसमी नदी है और गर्मियाँ आने तक सूख जाती है। नदी के सूखने से वहाँ का दृश्य थोड़ा अधूरा-अधूरा सा लगने लगता है।

April 07, 2009

प्यार की घनी छाँव हैं ये बेटियाँ











(उर्मि कृष्ण)

प्यार की घनी छाँव हैं ये बेटियाँ

भर देती जिंदगी के अभाव ये बेटियाँ

बापू की आन में

पति की शान में

चाचा, ताऊ और जेठ, देवर

के भार में

मन के गुबार को, सद्‍भावना के नीचे

दफना रही हैं ये बेटियाँ

कुल की लाज में

सपूतों के निर्माण में 

अपने अरमान को

मौन में

पी रही हैं ये बेटियाँ

कला की आड़ में

सौंदर्य के गुमान में

रंगमंच हो या टीवी 

बेटी हो या बीवी

अखबार हो या पत्रिका

उघाड़ी जा रही हैं ये बेटियाँ

आग की आँच पर

चौपड़ की बिसात पर

सीता सावित्री के नाम पर

हर युग में दाँव पर 

लगी हैं ये बेटियाँ

तुम कुछ भी कहो

कुछ भी करो

हर युग में मिटती आई है बेटियाँ

घर को सँवारती

जग को सुधारती

कभी न हारती 

नया जन्म फिर फिर

लेती हैं बेटियाँ

नया जन्म फिर फिर

देती हैं बेटियाँ

April 04, 2009

पुष्प की अभिलाषा




माखनलाल चतुर्वेदी

चाह नहीं मैं सुरबाला के, 
गहनों में गूँथा जाऊँ, 

चाह नहीं प्रेमी-माला में, 
बिंध प्यारी को ललचाऊँ, 

चाह नहीं, सम्राटों के शव, 
पर, हे हरि, डाला जाऊँ 

चाह नहीं, देवों के शिर पर, 
चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ! 

मुझे तोड़ लेना वनमाली! 
उस पथ पर देना तुम फेंक, 

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने 
जिस पथ जाएँ वीर अनेक।

April 01, 2009

क्या सहेज पाएँगे हम नीले सोने को?

सचिन शर्मा
भारत में दिनोदिन पानी की कमी की खबरों के बीच कई बार मन शंकित हो उठता है। भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगता है। एक शोध के
ND ND
अनुसार 70 साल बाद भारत में पानी की स्थिति काफी दयनीय स्तर तक पहुँच जाएगी। खबरों में रही इस शोध के अनुसार भारत में पिछले 150 वर्षों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है।


इसकी बदौलत पूरे भारतीय भू-भाग पर कई नदियों ने जन्म लिया और कई अपने को जीवित रख पाईं, लेकिन लगता है वह दिन दूर नहीं जब इन्सान के (कु)कर्मों का फल उसके सामने आ जाएगा और नदियाँ, तालाब, जंगल सब हमसे रूठ जाएँगे। मानसून का मिजाज बिगाड़ने में 'ग्लोबल वार्मिंग' अपनी भूमिका निभा ही रही है। ऐसे में देश को अगले कुछ दशकों में ही उस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी फिलहाल हम कल्पना भी नहीं कर रहे हैं।

पानी की महत्ता के बारे में हमें सब तरह के संचार माध्यमों से लगातार पता चलता रहता है। यह जानकारी संसार में रह रहे तमाम रंग-रूप के इन्सानों तक पहुँचती है, लेकिन इस सबके बावजूद सब एक ही तरह की नासमझी करने में लगे रहते हैं। शायद वर्तमान पीढ़ी को लग रहा है कि वो तो कैसे भी इस धरती से विदा हो लेगी लेकिन क्या कोई ये नहीं सोच रहा कि हम अपने बच्चों को कौन सी पृथ्वी देकर जाएँगे।

एक बंजर, सूखी और उजाड़ पृथ्वी, प्रकृतिविहीन पृथ्वी? हालाँकि इस मुद्दे पर संसार भर में चर्चा हो रही है, विभिन्न देशों की सरकारें पानी को बचाने के लिए उपाय करने की बात कर रही हैं, लेकिन हो कुछ भी नहीं पा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग पशुओं की तरह मरेंगे और वैज्ञानिकों की वह बात चरितार्थ हो जाएगी कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए लड़ा जाएगा।

पानी पर आजकल बहुत लिखा जा रहा है। टीवी पर भी बहुत कुछ दिखाया जा रहा है। पानी को नीला सोना और 21वीं सदी का पेट्रोलियम बताया जा रहा है, लेकिन इन व्यापारिक बातों के अलावा धरातल पर सरकारें क्या कर रही हैं? पानी की खपत हर बीसवें साल में प्रति व्यक्ति दोगुनी हो रही है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि व्यक्तिगत स्तर पर पानी के उपयोग की इस बढ़ोतरी के बावजूद घरों में तथा नगर पालिकाओं में पानी की खपत कुल खपत का मात्र 10 फीसदी ही है। समस्या की असली जड़ तो उद्योग-धंधे हैं।

एक अनुमान के मुताबिक संसार के कुल ताजे पानी की आपूर्ति का 25 प्रतिशत तो सिर्फ उद्योगों द्वारा ही इस्तेमाल कर लिया जाता है। इसके बाद भी उद्योगों की माँग लगातार बढ़ती जा रही है। सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहे कई उद्योग पानी की बेतहाशा खपत करते हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिकी कम्प्यूटर उद्योग द्वारा सालाना 400 अरब लीटर पानी का उपयोग किया जाता है। वहीं हीरा उद्योग भी बेतहाशा पानी का खर्च करता है। कपड़ा उद्योग और सॉफ्ट ड्रिंक्स उद्योग भी पूरी तरह पानी पर ही निर्भर हैं।

ND ND
मैं जब राजस्थान में रह रहा था तो वहाँ पानी की किल्लत देखता था। सोचता था कि इस प्रदेश में 60 फीसदी से ज्यादा भू-भाग पर रेगिस्तान फैला है इसलिए ऐसा है। वो रेगिस्तान भी वहाँ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब मैं अपने मध्यप्रदेश में आकर देख रहा हूँ तो यहाँ के हालात भी बहुत बेहतर नहीं हैं। कुछ दशक पहले तक इस प्रदेश में 40 फीसदी जंगल हुआ करते थे, लेकिन अब यह घटकर 18 फीसदी से भी कम रह गए हैं। इस प्रदेश को नर्मदा की अथाह जलराशि की नेमत मिली हुई है, लेकिन उसका रत्तीभर भी उपयोग यहाँ नहीं हो रहा। प्रति मिनट करोड़ों गैलन पानी इस प्रदेश से बहकर निकल जाता है। वह मीठा पानी जिसको पीकर, इस्तेमाल करके कई जीवन सँवर सकते हैं, लेकिन वो सब समुद्र में जाकर मिल जाता है।

इस देश की सरकार के पास टैक्स लगाने के तो नए-नए रास्ते हैं लेकिन इन नदियों का जल बचाने के लिए उपायों की कमी है। आखिर ऐसा कब तक चल पाएगा? बस कुछ साल और, फिर जब लोग ही नहीं रहेंगे तो सरकार टैक्स किस पर लगाएगी और शासन किस पर चलाएगी?

आर्कटिक क्षेत्र में ग्लेशियर पिघल रहे हैं, यह बात किसी को भारत में बताओ तो वो कहेगा कि हमें क्यों 10000 किमी दूर की बात बता रहे हो। हमें उससे क्या मतलब? लेकिन उसे यह महसूस नहीं होगा कि उसका असर देर-सबेर उस पर भी पड़ेगा। लेकिन तब उसे संभलने का मौका नहीं मिलेगा। आने वाले समय की गंभीरता का लोगों को अब भी अंदाजा नहीं हो रहा है।

काश, कि वे समझ जाएँ कि वो कितनी बड़ी मुसीबत में फँसने वाले हैं और हम अपनी जीवनचर्या सुधारने की कोशिश करें। इससे सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बचेगी बल्कि हम खुद भी बचेंगे।